Google Analytics —— Meta Pixel

Order to Close School College: कांग्रेसी कल विधानसभा का करेंगे घेराव, 24 को बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

Order to Close School College: छत्तीसगढ़ में 22 जुलाई से विधानसभा सत्र जारी है. विपक्ष की कांग्रेस पार्टी कल बुधवार यानी सत्र के तीसरे दिन 24 जुलाई को विधानसभा घेराव करने जा रही है. इसके चलते पंडरी से विधानसभा के रूट पर स्थित सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।

यह भी पढ़े :- Union Budget 2024 LIVE: बिहार-आंध्र के लिए खुला खजाना, रोजगार में होगी वृद्धि, जानिए वित्त मंत्री के बजट भाषण की अहम बातें

पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस के विधानसभा घेराव के रूट मैप जारी करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी कॉलेज और स्कूलों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए आदेश जारी किया है. इस रूट के पड़ने वाली शिक्षा संस्थानों में ऑनलाइन क्लासेस ली जाएगी।

दरअसल, इस रूट पर भारी संख्या में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए निकलेंगे, जिससे इस रास्तों से स्कूल या कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भारी ट्रैफिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए भी यह फैसला लिया गया है। (Order to Close School College)

रायपुर पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस पार्टी के विधानसभा घेराव के कार्यक्रम को देखते हुए नया ट्रैफिक रूट मैप जारी किया है, ​ताकि आम जनता को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। वहीं, पंडरी से बलौदाबाजार जाने वाले रोड पर पड़ने वाले सभी स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। (Order to Close School College)

देखिए आदेश की कॉपी

Back to top button
error: Content is protected !!