डिप्टी CM विजय शर्मा की पहल, भोरमदेव से अमरकंटक तक कांवड़ियों के लिए किए गए विशेष इंतजाम

Arrangements for Kanwariyas: पवित्र सावन महीने के आगमन के साथ ही शिवभक्तों की अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक की 150 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है, जिसे लेकर डिप्टी CM और गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर इस यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि यात्रा में भक्तगणों को दिक्कत न हो। डिप्टी CM शर्मा के निर्देशानुसार कांवड़ियों के लिए 15 से ज्यादा जगहों पर डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पेट्रोलिंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:- बाहपानी हादसे में जान गंवाने वाले तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों ने देखी विधानसभा, विधायक बोहरा ने उठाया है परवरिश का जिम्मा
पुलिस अधीक्षकों को सुरक्षा के बेहतर इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें 4 पुलिस पेट्रोलिंग टीमें और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस की ड्यूटी शामिल हैं। कांवड़ियों के लिए यात्रा के दौरान 20 से ज्यादा जगहों पर ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई है। अमरकंटक के मृत्युंजय आश्रम में निशुल्क भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था है। भोजन में दाल-भात, सब्जी, मीठा जैसे खीर, पुड़ी और हलवा शामिल हैं। इस व्यवस्था की निगरानी में बोलबम समन्वय समिति और स्थानीय अधिकारी जुटे हुए हैं। डिप्टी CM विजय शर्मा के निर्देश पर कांवड़ियों के लिए विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। (Arrangements for Kanwariyas)

पदयात्रा के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पेट्रोलिंग पार्टियों का गठन किया है। कवर्धा से बेमेतरा हाईवे रोड, कवर्धा से भोरमदेव, बोड़ला-पोड़ी-पंडातराई-पंडरिया, और पंडरिया से कुकदूर सरहदी क्षेत्र तक पेट्रोलिंग पार्टियों को तैनात किया गया है। सावन माह के दौरान डिप्टी CM शर्मा की पहल और निर्देशों के तहत कांवड़ियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और ठहरने की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, जिससे वे बिना किसी कठिनाई के अपनी यात्रा पूरी कर सकें। सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हुआ है, जो 19 अगस्त को खत्म होगा। (Arrangements for Kanwariyas)



