बाहपानी हादसे में जान गंवाने वाले तेंदूपत्ता संग्राहकों के बच्चों ने देखी विधानसभा, विधायक बोहरा ने उठाया है परवरिश का जिम्मा

CM Meets Bahapani Childrens: कवर्धा जिले के बाहपानी गांव में हुए एक दुखद हादसे में तेंदूपत्ता संग्रहण करने गए 19 ग्रामीणों की मौत हो गई थी। पीछे छूट गए थे इनके मासूम बच्चे। इनकी पढ़ाई लिखाई को लेकर इनके माता-पिता का कितना कुछ सपना था, जिन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी थी। घटना के तुरंत बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए की सहायता राशि दी गई थी। साथ ही विधायक भावना बोहरा ने इन बच्चों के परवरिश की जिम्मेदारी ली। सुखद बात यह है कि यह बच्चे अपनी तरक्की की राह में तेजी से बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का होगा सम्मान, पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में इन बच्चों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बच्चों को खूब दुलारा और कहा कि आप लोगों ने विधानसभा देखी है। यहां पर हम सब चर्चा करते हैं और सब मिलजुलकर प्रदेश के विकास के लिए नीति तैयार करते हैं। कल जब आप लोग भी बड़े होंगे। और आप में से जो जनप्रतिनिधि बनेगा वो यहां आएंगे। यह लोकतंत्र का मंदिर है यहीं से हम प्रदेश के विकास की राह तैयार करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी को विधानसभा दिखाने के पीछे हमारी मंशा यह है कि बच्चे बेहतर तरीके से समझें कि लोकतंत्र कैसे काम करता है। (CM Meets Bahapani Childrens)

मुख्यमंत्री ने बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा। बच्चों ने कहा कि उनकी पढ़ाई लिखाई अच्छी चल रही है। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनके गांव के बारे में भी पूछा। बच्चों ने अपने गांव के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने विधायक बोहरा को कहा कि बच्चों को इतनी सुंदर शिक्षा आप दे रही हैं। यह बहुत अच्छी बात है। बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में हम जितना काम करेंगे, हमारे विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को प्राप्त करने में उतनी ही आसानी होगी। बता दें कि 20 मई 2024 को कवर्धा के बाहपानी गांव के पास सड़क हादसे में तेंदूपत्ता तोड़कर लौट रहे 19 ग्रामीणों की मौत हो गई थी। इन्हीं मृत परिवारों के 14 बच्चे मुख्यमंत्री से मिलने विधानसभा पहुंचे थे। (CM Meets Bahapani Childrens)



