राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का होगा सम्मान, पढ़ें पूरी खबर

Rajya Khel Alankaran Puraskar: छत्तीसगढ़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने साल 2021-22 और 2022-23 के लिए राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 29 अगस्त 2024 को किया जाना है। इसके लिए खिलाड़ियों से 10 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अंतिम तिथि तक संचालनालय और जिलों में प्राप्त समस्त आवेदन पत्रों का संकलन संचालनालय स्तर पर किया जा चुका है। संचालालय स्तर पर गठित आवेदन परीक्षण समिति के द्वारा नियमों के परिप्रेक्ष्य में आवेदनों का परीक्षण किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में खाद-बीज की कमी नहीं, किसानों के सहुलियत के मुताबिक हो रहा वितरण: कृषि मंत्री रामविचार नेताम
खेल संचालक तनुजा सलाम में तत्काल आवेदनों का परीक्षण पूरा करने के निर्देश समिति को दिया है। अंतिम तिथि तक शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए साल 2021-22 के लिए 61 आवेदन और साल 2022-23 के लिए 85 आवेदन प्राप्त हुए। शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए साल 2021-22 के 46 आवेदन और साल 2022-23 के 52 आवेदन प्राप्त हुए। वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (निर्णायक) के लिए साल 2021-22 के 03 और साल 2022-23 के 04 आवेदन, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार (प्रशिक्षक) के लिए साल 2021-22 के 19 आवेदन और साल 2022-23 के 27 आवेदन प्राप्त हुए। (Rajya Khel Alankaran Puraskar)
शहीद विनोद चौबे सम्मान
शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए साल 2021-22 के 22 आवेदन और 2022-23 के 32 आवेदन प्राप्त हुए। शहीद पंकज विक्रम पुरस्कार के लिए साल 2021-22 के 77 आवेदन, साल 2022-23 के 98 आवेदन प्राप्त हुए। मुख्यमंत्री ट्राफी (जूनियर वर्ग) के लिए साल 2021-22 के 01, साल 2022-23 के 01 आवेदन और मुख्यमंत्री ट्राफी (सीनियर वर्ग) के साल 2021-22 के 04 आवेदन, साल 2022-23 के 04 आवेदन प्राप्त हुए। नगद राशि पुरस्कार के लिए साल 2021-22 के 275 आवेदन और साल 2022-23 के 518 आवेदन प्राप्त हुए हैं। (Rajya Khel Alankaran Puraskar)
नगद राशि पुरस्कार के लिए आवेदन
इसी तरह साल 2021-22 के लिए 508 आवेदन और साल 2022-23 के लिए 518 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इस प्रकार दोनों सालों के लिए कुल 1329 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों का परीक्षण पूरा करके शासन स्तर पर निर्णयक समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। राज्य खेल अलंकरण के अंतर्गत सीनियर वर्ग के ऐसे खिलाड़ियों को शहीद राजीव पांडे पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है, जिनके की ओर से राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में या राष्ट्रीय खेलों में कोई पदक प्राप्त किया हो या अधिकृत अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया हो। जूनियर वर्ग के उन खिलाडियों को शहीद कौशल यादव पुरस्कार से अलंकृत किया जाता है, जिनके की ओर से जूनियर वर्ग के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कोई पदक प्राप्त किया हो। (Rajya Khel Alankaran Puraskar)



