Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh Assembly : छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी संशोधन सदन में हुआ पारित, पक्ष में 47 और विपक्ष में पड़े 27 मत

Chhattisgarh Assembly Monsoon Session : छत्तीसगढ़ विधानसभा में मानसून सत्र के चौथे दिन छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी (संशोधन) विधेयक 2024 बहुमत से पारित हुआ.

यह भी पढ़े :- Parliament Session : लोकसभा में एक्शन मोड में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, देश के विकास के लिए विभिन्न मंत्रालयों से पूछा सवाल

बता दे की विपक्ष ने संशोधन विधेयक पर मत विभाजन की मांग की थी, जिसके बाद हुए मतदान में विधेयक के पक्ष में 47 और विपक्ष में 27 मत पड़े. इसके साथ ही सदन में संशोधन विधेयक पारित हो गया।

इससे पहले संशोधन विधेयक का विरोध करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मंडी फीस के जगह कृषक कल्याण कह दिया. जियो जब शुरू हुआ तो फ्री में दिया गया था. आज पूरे मार्केट में सबसे ज्यादा कब्जा इनका है, और अब सबसे महंगा यही है. हिमाचल में क्या हुआ. वही बड़े लोग रेट खोल रहे हैं. औने-पौने दाम में हिमाचल में सेव बेचने के लिए किसान मजबूर हैं. (Chhattisgarh Assembly Monsoon Session)

कौशल्या विहार के गजराज तालाब का सदन में गुंजा मुद्दा
छत्तीसगढ़ में मानसून सत्र (Chhattisgarh Assembly Monsoon Session) के चौथे दिन राजेश मूणत ने कौशल्या विहार के गजराज तालाब का सदन में मुद्दा उठाया, राजेश मूणत ने कहा की तालाब के आसपास की जमीन आमोद प्रमोद में इस्तेमाल होनी थी, लेकिन नियम के विरुद्ध जाकर आरडीए ने लैंड का यूज बदल दिया, और बिना टीएनसी से अनुमति लिए ले आउट कैसे बदला जा सकता है, वही इस सवाल पर मंत्री ओपी चौधरी ने जवाब देते हुए कहा की, मामले की जांच होगी, और दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ करवाई भी होगी, साथ ही टेंडर शर्तो का परीक्षण भी कराएंगे, और तालाब के आसपास की जमीन का इस्तेमाल आमोद प्रमोद के रूप में ही होगा

Back to top button
error: Content is protected !!