बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्र सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

Mayawati on Union Budget: बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्र सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि NDA सरकार द्वारा संसद में पेश बजट में भी देश और आमजनहित से ज्यादा राजनीतिक स्वार्थ के तहत विभिन्न राज्यों के बीच भेदभाव, पक्षपात, असंतुलन बढ़ाने के विरुद्ध आक्रोश और विरोध स्वाभाविक है। हालांकि केन्द्र द्वारा ऐसा सौतेला व्यवहार आज कोई नई बात नहीं। बीएसपी ने भी उत्तरप्रदेश में इसे झेला है। केंद्रीय बजट से दुखी-पीड़ित गैर-भाजपा शासित राज्यों ने इसको लेकर नीति आयोग की बैठक में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है। जबकि यूपी जैसी विशाल आबादी वाले गरीब और पिछड़े राज्य पर बजट में समुचित ध्यान नहीं देना भी कितना उचित? केन्द्र द्वारा देश और जनहित को सर्वोपरि रखना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर हमलावर हुई NDA, कहा- कांग्रेस का हाथ खालिस्तानियों के साथ
उन्होंने कहा कि यूपी बीजेपी के एक दलित सांसद द्वारा बीएसपी के जन्मदाता और संस्थापक कांशीराम को भारतरत्न की उपाधि देने की मांग करने की बजाय केन्द्र की सत्ता में अपनी सरकार से इसे तुरंत दिलवाए, जिसका बीएसपी भी दिल से स्वागत करेगी, वरना इसकी आड़ में दलितों को गुमराह करना बंद करें। वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार को बचाने का बजट है। सिर्फ आंध्र प्रदेश और बिहार को बजट दिया गया है, जिन राज्यों ने उन्हें पूरे सांसद चुनकर भेज दिए उन्हें कुछ नहीं मिला। (Mayawati on Union Budget)
वे संसद में सुनना नहीं चाहते: सुरजेवाला
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि वे संसद में सुनना नहीं चाहते। संसद, प्रजातंत्र और संविधान का अपमान हर रोज मोदी सरकार करती है और हमसे सवाल पूछती है, जो लोग संविधान और लोकतंत्र को बुलडोजर से कुचलते हैं – क्या वे संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे? वे अपने सभी बेतुके फैसले नीति आयोग से संस्तुत करवाते हैं। बजट ‘कुर्सी बचाओ, साथी पटाओ और बदला लेते जाओ’ वाला बजट बन गया है। इसलिए सरकार को सच्चाई का आईना दिखाना होगा। (Mayawati on Union Budget)



