Google Analytics —— Meta Pixel

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, हादसे में 5 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत

Road Accident in Anantnag: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भीषण हादसा हुआ है, जहां डक्सुम में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 बच्चे, 2 महिलाएं और एक पुलिसकर्मी शामिल हैं। हादसा सिंथन-कोकरनाग रोड पर हुआ है। कोकरनाग के SDM सुहेल अहमद के मुताबिक दक्षिण कश्मीर के डक्सुम के पास कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। सभी मृतकों को कोकरनाग के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : कुएं में उतरे एक-एक कर 3 लोग, नहीं लौटे वापस, जहरीली गैस से हुई मौत, पढ़े पूरी खबर

भारत में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले साल कुल 4 लाख 61 हजार 312 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन हादसों में मरने वालों की संख्या 1 लाख 68 हजार 491 हो गई है और करीब 4.45 लाख लोग घायल भी हुए थे। भारत में दुर्घटनाओं की संख्या 2021 की तुलना में लगभग 12 प्रतिशत बढ़ गई है। जबकि मरने वालों की संख्या 9.4 प्रतिशत बढ़ गई है। भारतीय सड़कों पर तेज रफ्तार जानलेवा साबित हुई है। (Road Accident in Anantnag)

गलत दिशा में ड्राइविंग करना भी कारण

2022 में हुई लगभग 75 प्रतिशत दुर्घटनाओं का कारण यही है। सड़क दुर्घटनाओं के बढ़ते मामलों के पीछे गलत दिशा में ड्राइविंग भी सबसे बड़े कारणों में से एक है, जिसका योगदान लगभग छह प्रतिशत है। नशे में गाड़ी चलाना और गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल दो अन्य बड़े कारण हैं, जो भारत में चार प्रतिशत से अधिक सड़क दुर्घटनाओं में हिस्सेदार हैं। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के मुताबिक बुनियादी सड़क सुरक्षा मानदंडों के उल्लंघन के कारण भी पिछले साल भारत में लगभग 70 हजार लोग मारे गए। सभी बैठने वालों के लिए अनिवार्य सीटबेल्ट नियम लागू करने के बावजूद 2022 में इसे न पहनने के कारण लगभग 17 हजार लोगों की जान चली गई। (Road Accident in Anantnag)

एक्सप्रेसवे समेत राष्ट्रीय राजमार्गों पर ज्यादा हादसा

वहीं हेलमेट न पहनने के कारण 50 हजार से ज्यादा दोपहिया वाहन चालकों की भी मौत हो गई। इनमें से आधे से ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर हुई हैं। लगभग 33 प्रतिशत सड़क दुर्घटनाएं एक्सप्रेसवे समेत राष्ट्रीय राजमार्गों पर हुई हैं, जो उच्चतम गति सीमा प्रदान करते हैं। राज्य राजमार्गों पर भी पिछले साल एक लाख से ज्यादा दुर्घटनाएं हुईं, जो भारत में सभी दुर्घटनाओं का लगभग 23 प्रतिशत है। रिपोर्ट में कहा गया है कि लगभग 40 प्रतिशत दुर्घटनाएं अन्य सड़कों पर होती हैं। (Road Accident in Anantnag)

Back to top button
error: Content is protected !!