Google Analytics —— Meta Pixel

झारखंड रेल हादसे पर सियासत, पश्चिम बंगाल की CM ने पूछा- क्या यही शासन व्यवस्था है?

Jharkhand Train Accident: भारत में रेल हादसे नहीं थम रहे हैं। एक के बाद एक रेल हादसे को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रही है, लेकिन हादसे थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला झारखंड के जमशेदपुर का है, जहां हावड़ा-मुंबई मेल मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक पहले से एक मालगाड़ी ट्रैक के पास डिरेल थी। इस बीच मुंबई-हावड़ा मेल पटरी पर गिरे मालगाड़ी के कोच से टकराई और डिरेल हो गई। ट्रेन के 18 डब्बे पटरी से उतर गए।

यह भी पढ़ें:- Train Accident : हावड़ा-मुंबई मेल और मालगाड़ी की टक्कर, 20 कोच क्षतिग्रस्त, 3 की मौत

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा- एक और भयावह रेल दुर्घटना। आज सुबह झारखंड के चक्रधरपुर डिवीजन में हावड़ा-मुंबई मेल पटरी से उतर गई, कई मौतें और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं, यह दुखद परिणाम है। मैं गंभीरता से पूछती हूं कि क्या यही शासन व्यवस्था है?… मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। बता दें कि 12810 हावड़ा-मुंबई मेल के पटरी से उतरने के कारण 5 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और 4 को शॉर्ट टर्मिनेट-शॉर्ट ओरिजिनेट किया गया है। (Jharkhand Train Accident)

सभी स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर जारी

मध्यरेलवे सीपीआरओ डॉ. स्वप्निल नीला ने कहा कि हमने रास्ते में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर यह नंबर 022 22 69 4040 है। नागपुर, सेवाग्राम, वर्धा, बुसावल, बडनेरा, शेगाव जैसे रास्ते में पड़ने वाले विभिन्न स्टेशनों पर भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं और इन्हें सोशल मीडिया हैंडल से प्रचारित किया गया है। नागपुर स्टेशन का नंबर 7757912790 है। तीन ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, 22861 हावड़ा से कांटाबाजी एक्सप्रेस, 08015 और 18019 खड़गपुर से धनबाद एक्सप्रेस और 12021-12022 हावड़ा बारबेल एक्सप्रेस, ये तीन ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। (Jharkhand Train Accident)

80% यात्रियों को किया गया रवाना

उन्होंने कहा कि तीन ट्रेनें, 18114 बिलासपुर से टाटा एक्सप्रेस को राउरकेला में शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है, 18190 एर्नाकुलम से टाटा एक्सप्रेस को चक्रधरपुर में शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है और 18011 हावड़ा चक्रधरपुर एक्सप्रेस को आद्रा में शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है… 80% से अधिक यात्रियों को बसों और अन्य प्रमुख माध्यमों से नजदीकी स्टेशनों पर स्थानांतरित कर दिया गया है और उन्हें एक विशेष रेक के साथ आगे की यात्रा करने का विकल्प प्रदान किया जा रहा है। घायलों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज जारी है। (Jharkhand Train Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!