Google Analytics —— Meta Pixel

केरल के वायनाड में भूस्खलन से तबाही ही तबाही, 100 से अधिक लोग मलबे में दबे, 11 की मौत

Wayanad of Kerala :  केरल के वायनाड जिले में मेप्पडी के पास पहाड़ी इलाकों में आज तड़के भारी भूस्खलन हुआ है, जिसके बाद चारों तरफ तबाही ही तबाही नजर आ रही है. सैकड़ों लोगों के मलबें में दबे होने की आशंका है. केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने कहा है कि फायरफोर्स और एनडीआरएफ टीमों को प्रभावित क्षेत्र में तैनात किया गया है. साथ ही एनडीआरएफ की एक और टीम वायनाड पहुंच है. सेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है. तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस बीच राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा है कि मृतकों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है. छह शवों को मेप्पाडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 5 को एक निजी मेडिकल कॉलेज में लाया गया है।

यह भी पढ़े :- Train Accident : हावड़ा-मुंबई मेल और मालगाड़ी की टक्कर, 20 कोच क्षतिग्रस्त, 3 की मौत

भारी बारिश के बाद भूस्खलन
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक कंट्रोल रूम खोला है और इमरजेंसी सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किए हैं. वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर एमआई-17 और एक एएलएच रेस्क्यू के लिए लगाए गए हैं, लेकिन भारी बारिश की वजह से वे उड़ान नहीं भर पा रहे है. वहीं, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने ट्वीट करते हुए कहा कि कल रात से वायनाड में कई भूस्खलनों के बारे में सुनकर दुख हुआ है. मैं राज्य सरकार से अपील करता हूं कि वह प्रभावित परिवारों तक जल्द से जल्द राहत पहुंचाए.

केंद्र से हर संभव मदद करेगा- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि वायनाड (Wayanad of Kerala) के कुछ हिस्सों में भूस्खलन से व्यथित हूं. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं. प्रभावित सभी लोगों की सहायता के लिए बचाव अभियान अभी चल रहा है. केरल के मुख्यमंत्री श्री पिनाराई विजयन से बात की और वहां की मौजूदा स्थिति के मद्देनजर केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया.

पीएम मोदी ने भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है. साथ ही साथ घायल लोगों को 50,000 रुपए की सहायता दी जाएगी.

वहीं एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम वायनाड (Wayanad of Kerala) जा रही है। इलाके के सीएमओ के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एक नियंत्रण कक्ष खोला है और आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 जारी किए हैं। घटनास्थल पर वायु सेना के दो हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!