Google Analytics —— Meta Pixel

Paris Olympics 2024 : भारत की झोली में आया दूसरा पदक, मनु भाकर ने रचा इतिहास, राष्ट्रपति-पीएम ने दी बधाई

Paris Olympics 2024 :  पेरिस ओलंपिक में हो रहीं अलग-अलग प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अपना दमखम दिखाने में लगे हैं। मंगलवार को हरियाणा की छोरी मनु भाकर ने दूसरा पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। मनु भाकर और सरबजोत की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग मुकाबले में दक्षिण कोरिया की जोड़ी को हराकर कांस्य पदक जीता है। इस तरह से भारत के खाते में ये दूसरा कांस्य पदक आया है। खास बात ये है कि ये दोनों पदक भारत को एयर पिस्टल शूटिंग मुकाबले से ही मिले हैं।

यह भी पढ़े :- Train Accident : हावड़ा-मुंबई मेल और मालगाड़ी की टक्कर, 20 कोच क्षतिग्रस्त, 3 की मौत

आपको बता दें, मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में यह दूसरा पदक जीता है। दूसरा पदक जीतकर हरियाणा की छोरी मनु ने ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले मनु ने रविवार को 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। वहीं आज मंगलवार को मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने पेरिस ओलंपिक की 10 मीटर मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक के लिए दक्षिण कोरिया की ली वोनहो और ओह ये जिन के खिलाफ मुकाबला किया। भारतीय जोड़ी ने इस स्पर्धा में दक्षिण कोरियाई जोड़ी को 16-10 से हराकर दूसरे मेडल के रूप में कांस्य पदक को देश की झोली में डाला है।

गौरतलब है, पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वालों की लिस्ट में जापान टॉप पर है। नंबर एक पायदान पर टिके जापान के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से 6 गोल्ड, 2 रजत और 4 कांस्य पदक अपने देश की झोली में डाले हैं।

राष्ट्रपति ने भी मनु और सरबजोत को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा- शूटिंग की मिश्रित टीम 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई! मनु भाकर ने एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला निशानेबाज बनकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने हमें बेहद गौरवान्वित किया है। मैं उन्हें और सरबजोत सिंह को भविष्य में और अधिक उपलब्धि हासिल करने की शुभकामनाएं देती हूं। (Paris Olympics 2024)

पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा- हमारे निशानेबाजों ने हमें गौरवान्वित करना जारी रखा है। ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम वर्क दिखाया है। भारत बेहद खुश है। (Paris Olympics 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!