Google Analytics —— Meta Pixel

कल प्रदेश की माता-बहनों को रक्षाबंधन का तोहफा देंगे CM साय, महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त होगी जारी

CM Sai Jagdalpur Tour: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल यानी 1 अगस्त को बस्तर दौरे के दौरान जगदलपुर में आयोजित जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत 1000-1000 रुपए की 6वीं किश्त जारी कर राखी त्यौहार का उपहार देंगे। इस मौके पर वे महतारी वंदन एप का भी शुभारंभ करेंगे। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की लगभग 70 लाख विवाहित महिलाओं को उनके आर्थिक सशक्तिकरण के मद्देनजर राज्य सरकार की ओर से हर महीने एक-एक हजार रुपए की राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

यह भी पढ़ें:- Bullet Train in India : भारत स्वदेशी तकनीक से बुलेट ट्रेन पर काम कर रहा: रेल मंत्री

सम्मेलन में मुख्यमंत्री साय 2752 महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए वित्तीय समावेशन के तहत 100 करोड़ का बैंक लोन का भी वितरित करेंगे। कार्यक्रम में शहीद गुंडाधूर की प्रतिमा के अनावरण के साथ ही नारी शक्ति से जल शक्ति रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री साय एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे। इस मौके पर महतारी वंदन योजना के हितग्राही के साथ ही उद्योग विभाग, श्रम विभाग समेत अन्य विभाग के हितग्राहियों को भी सामग्री वितरण किया जाएगा। (CM Sai Jagdalpur Tour)

विकासकार्यों का लोकार्पण

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर एक पेड़ मां के नाम का वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत देश में सितंबर 2024 तक 80 करोड़ एवं मार्च 2025 तक 140 करोड़ पौधों के रोपण का लक्ष्य है। एक पेड़ मां के नाम महावृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य में 2 करोड़ 75 लाख पौधों का रोपण और वन विभाग द्वारा वन एवं वनेत्तर क्षेत्रों में 03 करोड़ 95 लाख 85 हजार पौधों का रोपण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय जगदलपुर में 9 करोड़ 31 लाख से ज्यादा राशि के विकासकार्यों का लोकार्पण करेंगे। (CM Sai Jagdalpur Tour)

नए तहसील कार्यालय की सौगात देंगे CM साय

इनमें 48.03 लाख की लागत से अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय जगदलपुर, तोकापाल और लोहांडीगुड़ा समेत 66.49 लाख की लागत से नवीन तहसील कार्यालय जगदलपुर का जीर्णोद्धार के साथ 2.50-2.50 करोड़ की लागत से निर्मित लोहांडीगुड़ा और बुरगुम थाना का शामिल हैं। इसी तरह जिला अस्पताल (महारानी अस्पताल) परिसर में डीएमएफटी मद के तहत 01 करोड़ 72 लाख 76 हजार की लागत से स्थापित माडुलर किचन और सामग्री युक्त अन्नपूर्णा रसोईघर का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही महारानी लक्ष्मी बाई अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का भी शुभारंभ किया जाएगा। (CM Sai Jagdalpur Tour)

महतारी वंदन एप

महतारी वंदन योजना के क्रियान्वयन को और सुदृढ़ बनाने के लिए महतारी वंदन मोबाइल ऐप का भी शुभारंभ किया जा रहा है। इस एप के माध्यम से हितग्राहियों को प्रतिमाह हुए भुगतान और यह राशि किस खाते में प्राप्त हुई है की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। महतारी वंदन योजना के किसी हितग्राही की असामायिक मृत्यु हो जाती है तो इसकी सूचना भी इसी मोबाइल एप के माध्यम से दी जा सकती है। इस एप के जरिए शिकायतें भेजी जा सकती है और निराकरण की स्थिति भी देखी जा सकती है। अगर किसी हितग्राही को उसे प्राप्त हो रहे लाभ त्याग करना हो तो भी मोबाइल एप के माध्यम से लाभ त्याग कर सकेगी। इसके अलावा शासन द्वारा योजनांतर्गत समय-समय जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की सूचना भी इसी मोबाइल एप के माध्यम से हितग्राहियों को प्राप्त हो सकेंगी। महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों की सुविधा के लिए बनाया गया यह मोबाइल एप एन्ड्रायड बेस है, जिसे प्लेस्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। (CM Sai Jagdalpur Tour)

Back to top button
error: Content is protected !!