Google Analytics —— Meta Pixel

संसद तुम्हारे घर का ड्राइंग रूम नहीं है राहुल बाबा: BJP सांसद संबित पात्रा

Patra on Rahul Gandhi: BJP सांसद संबित पात्रा ने सांसद अनुराग ठाकुर के कल लोकसभा में दिए गए बयान पर का समर्थन किया है। साथ ही लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आप देश के पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायाधीशों और सैनिकों की जाति तो पूछ सकते हैं, लेकिन आपसे कोई आपकी जाति पूछ ले तो, आप ‘मम्मी, मम्मी…’ करते हुए कहते हैं कि मेरा इंसल्ट हो गया। राहुल जी बताइए अगर जाति पूछना अपमान है तो फिर जनगणना कैसे होगी? 

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : नवा रायपुर में मुख्यमंत्री साय ने किया नए सीएम हाउस का दौरा, देखी व्यवस्थाएं…

सांसद संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी जाति पर टिप्पणी आप करें तो पुण्य और जनता करे तो पाप…ऐसे कैसे हो सकता है? सदन के अंदर राहुल गांधी के व्यवहार में कहीं भी भद्रता, नम्रता और शिलता नहीं झलकता। राहुल गांधी संसदीय नियमों को तोड़कर संसद और सदन में अपने बचकाने व्यवहार से पीठासीन अध्यक्ष का बार-बार अपमान करते हैं। सदन में राहुल बाबा ऐसे बैठते हैं, जैसे अपने घर के ड्रॉइंग रूम में बैठे हों। राहुल बाबा संसद तुम्हारे घर का ड्राइंग रूम नहीं है। (Patra on Rahul Gandhi)

‘गैर-हिंदू रजिस्टर’ में नाम दर्ज: पात्रा 

उन्होंने कहा कि ‘गैर-हिंदू रजिस्टर’ में अपना नाम दर्ज करने के बाद कोर्ट के ऊपर जनेऊ पहनने का इच्छाधारी काम सिर्फ राहुल गांधी ही कर सकते हैं। चाइना से MoU साइन करके और जॉर्ज अंकल के कहने पर राहुल गांधी भारतीय सेना को कमजोर तथा भारत की अखंडता को खंडित करना चाहते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने हमारे प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई। उन्होंने उनकी जाति के बारे में अफवाहें फैलाने की कोशिश की। इसलिए वह भारत के प्रधानमंत्री की जाति पर सवाल उठा सकते हैं, लेकिन अगर कोई उनकी जाति पूछता है तो वह नाराज हो जाते हैं। (Patra on Rahul Gandhi)

राहुल गांधी की अधिकार भावना आश्चर्यचकित: पात्रा

पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी की अधिकार भावना मुझे आश्चर्यचकित करती है। उनकी शारीरिक भाषा और सदन के अंदर उनका आचरण उनके अहंकार को दर्शाता है। कल सदन में कांग्रेस के सांसद चिल्लाकर कह रहे थे कि ये पवित्र सदन है, यहां पर किसी की जाति नहीं पूछी जा सकती। वाह… आप जाति जनगणना चाहते हैं, लेकिन आप कह रहे हैं कि सदन में जाति नहीं पूछी जा सकती तो बाहर जाति कैसे पूछी जा सकती है? वहीं भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर के बयान पर कांग्रेस सांसद के.एल. शर्मा ने कहा कि नैतिकता की दृष्टि से किसी की जाति पूछना क्या ठीक लगता है? जब जाति जनगणना होगी तो लोग अपनी जाति लिखेंगे, लेकिन क्या आप सदन में किसी की जाति पूछ सकते हैं? (Patra on Rahul Gandhi)

समाज का कौन सा वर्ग पिछड़ रहा है: प्रियंका चतुर्वेदी

सांसद शर्मा ने कहा कि यह अनुराग ठाकुर की अपरिपक्वता है। लगता नहीं कि वे इतनी बार सांसद रह चुके हैं। शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण कड़ी है जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के लिए… लेकिन भाजपा जाति जनगणना होने ही नहीं दे रहे हैं। अगर जाति जनगणना कराई जाए तो हमें पता चल जाएगा कि समाज का कौन सा वर्ग पिछड़ रहा है, किसको अधिक मदद की जरूरत है। हम किसी से कुछ खींच नहीं रहे हैं। जनकल्याणकारी योजनाओं को सही जगह तक पहुंचाने के लिए यह जरूरी है। यह दिखाता है कि भाजपा वो लोग हैं, जो जाति और धर्म का इस्तेमाल तो करते हैं, लेकिन अगर कोई उस जाति या धर्म के लोगों का भला करने की सोचे तो उन्हें दिक्कत हो जाती है। (Patra on Rahul Gandhi)

Back to top button
error: Content is protected !!