Chhattisgarh : दन्तेवाड़ा में हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी, पुलिस ने चलाया सघन अभियान
Murder in Dantewada : छत्तीसगढ़ के जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा में लंबित अपराधों को चिन्हांकित करते हुए पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशों पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (IPS, नक्सल ऑप्स दंतेवाड़ा) और आर. के बर्मन के मार्गदर्शन में, पुलिस निरीक्षक प्रहलाद कुमार साहू और उनकी टीम ने 27 सितंबर, 2023 को हुए एक हत्या मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : किसान अब 16 अगस्त तक करा सकेंगे फसल बीमा, राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केन्द्र ने दी सहमति
यह (Murder in Dantewada ) मामला 28 सितंबर, 2023 की रात को लच्छू बारसे की हत्या से संबंधित है। अज्ञात व्यक्तियों ने धारदार हथियार से लच्छू बारसे की हत्या कर दी थी। इस घटना में शामिल अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा था।
2 अगस्त, 2024 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर ग्राम बड़े बेड़मा कुंजामपारा में दबिश देकर पुलिस ने भीमा कुंजाम, प्रकाश कुंजाम, नरेन्द्र कुंजाम, देवी सिंह कुंजाम, और सोना कुंजाम को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान इन पांचों ने लच्छू बारसे की हत्या की योजना बनाकर उसे अंजाम देने की बात स्वीकार की।
आरोपियों ने बताया कि भीमा कुंजाम की अपनी पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद ग्राम बेड़मा में हुई एक बैठक में मृतक लच्छू बारसे ने भीमा को धमकी दी थी, जिससे परेशान होकर भीमा ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या (Murder in Dantewada ) की योजना बनाई। 27 सितंबर, 2023 की रात करीब 11 बजे इन पांचों ने लच्छू बारसे को बुलाकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर, उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय में पेश किया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद साहू के साथ पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।



