Google Analytics —— Meta Pixel

Paris Olympics 2024 : भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची, ग्रेट ब्रिटेन को हराया

Paris Olympics 2024 : पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंडिया ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हरा दिया। हालांकि नियमित समय (120 मिनट) के बाद मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा था।

यह भी पढ़े :- Hareli Tihar : मुख्यमंत्री निवास में बिखरी हरेली तिहार की छटा, मुख्यमंत्री निवास में लगी कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी

शूटआउट में भारत ने किया कमाल, लगातार 4 गोल दागे
शूटआउट में भारत ने लगातार 4 गोल किए। ब्रिटेन की टीम सिर्फ दो गोल कर पाई। भारतीय गोलकीपर श्रीजेश जीत के हीरो रहे, जिन्होंने 2 गोल बचाए। भारतीय टीम की यह जीत इसलिए भी अहम है, क्योंकि टीम सिर्फ 10 खिलाड़ियों से खेल रही थी।

60 मिनट के खेल में 48 मिनट भारतीय डिफेंडर अमित रोहिदास मैच से बाहर रहे। उन्हें रेफरी ने 12वें मिनट में रेड कार्ड दिया था, हालांकि रेफरी का यह फैसला विवादों में आ गया। पूर्व भारतीय ओलंपियन जुगराज सिंह ने कहा कि इस फाउल के लिए यलो कार्ड देना ही काफी था। भारत अब सेमीफाइनल में जर्मनी या अर्जेंटीना से भिड़ेगा। पुरुष हॉकी के दोनों सेमीफाइनल 6 अगस्त को होने हैं।

भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन
पहले क्वार्टर में दोनों टीमों को पेनाल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन कोई इसे गोल में नहीं बदल सका. इस दौरान भारत के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने दमदार प्रदर्शन किया और ब्रिटेन के हर आक्रमण को रोकने में सफल रहे. भारत ने लगातार तीन पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किए, लेकिन गोल में तब्दील नहीं कर सके. भारत ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया था और अब टीम को नॉकआउट चरण में भी उस लय को कायम रखनी होगी. भारतीय टीम यह मुकाबला जीतने में सफल रही तो पदक की ओर एक कदम बढ़ा लेगी.

निर्णायक रहा चौथा क्वार्टर
सुमित को ग्रीन कार्ड मिलने के कारण भारत चौथे क्वार्टर के शुरुआती दो मिनट नौ खिलाड़ियों के साथ खेला. ग्रेट ब्रिटेन ने लगातार हमले किए. 56वें मिनट में ब्रिटेन ने काउंटर अटैक करते हुए बढ़त ले ही ली थी लेकिन श्रीजेश एक बार फिर उसकी राह में रोड़ा बन गए और ब्रिटेन को मायूस होना पड़ा. 57वें मिनट में एक बार फिर श्रीजेश ने बेहतरीन बचाव किया. इस क्वार्टर में भी दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं और मैच तय समय में मैच 1-1 से बराबरी पर खत्म किया. इसी कारण मैच पेनल्टी शूट आउट में गया. (Paris Olympics 2024)

शूटआउट में टीम इंडिया विजयी
ग्रेट ब्रिटेन ने शूटआउट की शुरुआत की और पहले मौके पर जेम्स ऑनरी ने गोल कर दिया. कप्तान हरमनप्रीत ने भी अपने मौके को भुनाया और गोल कर दिया। ग्रेट ब्रिटेन के लिए फिर जैक वैलेस ने गोल कर दिया. सुखजीत सिंह ने फिर टीम इंडिया को बराबरी दिला दी. तीसरे शॉट में कोनोर विलियमसन गेंद को बाहर मार बैठे. भारत के लिए ललित उपाध्याय ने गोल कर उसे 3-2 से आगे कर दिया. श्रीजेश ने अगला गोल बचाया और फिर राजपाल ने गोल कर भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई. (Paris Olympics 2024)

Back to top button
error: Content is protected !!