Google Analytics —— Meta Pixel

भयंकर बारिश से दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से 9 बच्चों की मौत, मचा हड़कंप, राष्ट्रपति ने दुख जताया

Sagar Accident :  मध्यप्रदेश के सागर जिले के शाहपुर से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक दीवार गिरने से करीब 9 बच्चों की मौत हो गई है। ये बच्चे मिट्टी के शिवलिंग बनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी दौरान अचानक एक मिट्टी की दीवार बच्चों के ऊपर गिर गई है। इस हादसे में कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें सागर अस्पताल में रेफर किया है। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटों में दीवार गिरने से बच्चों की मौत होने का दूसरा मामला सामने आया है।

यह भी पढ़े :- Paris Olympics 2024 : भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंची, ग्रेट ब्रिटेन को हराया

जानकारी के अनुसार शाहपुर के हरदौल मंदिर में शिवलिंग निर्माण एवं भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। यहां आज रविवार यानी 4 अगस्त को भी शिवलिंग बनाने का काम शुरू हुआ है। अवकाश का दिन होने के चलते शिवलिंग बनाने के लिए आठ से 14 साल के बच्चे भी वहां संख्या में पहुंचे। वहीं शिवलिंग बनाने के दौरान अचानक मंदिर परिसर के बाजू वाली करीब पचास साल पुरानी एक कच्ची दीवार भराभराकर (Sagar Accident) गिर गई। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि सागर, मध्य प्रदेश में एक हृदय विदारक दुर्घटना में अनेक मासूम बच्चों की मृत्यु के समाचार से मन दुखी है। वे प्रार्थना करती हैं कि ईश्वर शोक संतप्त माता-पिता एवं परिवारजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वे घायल हुए बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि दर्दनाक हादसे में कई मासूम बच्चों की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। असीम पीड़ा की इस घड़ी में मेरी गहन संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर जिले में दीवार गिरने के कारण मलबे में दबे नौ बच्चों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अधिकारियों के मुताबिक यह घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई, शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि पिछली रात हुई भारी बारिश के कारण यह हादसा हुआ।

सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जिला कलेक्टर दीपक आर्य ने पुष्टि की कि स्थानीय पुलिस और बचाव दल ने बचाव अभियान शुरू किया। आर्य ने कहा, “घटना में नौ बच्चों की मौत हो गई है। दो अन्य को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। (Sagar Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!