Robbery in PNB : पंजाब नेशनल बैंक में दिनदहाड़े लूट, 21 लाख कैश लेकर भागे बदमाश
Robbery in Punjab National Bank : बिहार से लूटपाट की एक बड़ी खबर सामने आई है। पटना से सटे पलीगांज के दुल्हिनबाजार थानाक्षेत्र कोरैया स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बदमाशों ने दिनदहाड़े पंजाब नेशनल बैंक में लूट की। पहले बदमाश कस्टमर बनकर बैंक के अंदर घुसे, फिर हथियार दिखाकर किचन में लोगों को बंधक बनाया। इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों से बैंक का लॉकर खुलवाया और 21 लाख रुपये लेकर फरार हो गए।
यह भी पढ़े :- Stock Market Crash: शेयर मार्केट में ब्लैक मंडे का कहर, निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा
घटना की जानकारी पाकर पहुंची दुल्हिनबाजार पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि पंजाब नेशनल बैंक से करीब 21 लाख (Robbery in Punjab National Bank) की लूट हुई है.
घटना के बाद से पुलिस मौके पर पहुंचकर बैंक लूटकांड (Robbery in Punjab National Bank ) की जांच में जुट गयी है. बताया जा रहा है कि सोमवार को पलीगांज के दुल्हिनबाजार थानाक्षेत्र कोरैया स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में बैंक खुलने के महज कुछ घटने बाद ही बैंक लूट की इस बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस बैंक लूट कांड में अलग-अलग एंगल से जांच में जुटी है.
बता दें, हाल के दिन में बिहार में लूट की घटनाओं में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है. आए दिन किसी न किसी बैंक, आभूषण दुकान, घर, सीएसपी सेंटर, पेट्रोल पंप पर बड़ी लूट की घटना देखने को मिल रही है. बीते हफ्ते ही बिहार के पूर्णिया जिले में तनिष्क ज्वेलरी शॉप में 3 करोड़ का सोना लूट लिया गया था.
वहीं 2 दिन पहले ही गया में अपराधियों ने एयरटेल कार्यालय में एक कर्मचारी को गोली मारकर करीब 14.5 लाख रुपये लूट लिए थे. वहीं बीते 15 जून को आरा के गजराजगंज थाना के चौकीपुर पासवान चौक से ग्रामीण बैंक की सीएसपी से एक लाख बीस हजार की लूट और 8 जुलाई को जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कौरा स्टेट बैंक की सीएसपीसे 3 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था.



