Google Analytics —— Meta Pixel

वायनाड लैंडस्लाइड को लेकर आमने-सामने BJP-कांग्रेस, आपदा पर राजनीति करने का आरोप

Politics on Wayanad Landslide: केरल के वायनाड में 29 जुलाई की देर रात तेज बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड ने भारी तबाही मचाई है। मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। जानकारी के मुताबिक जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 387 हो गई है। इनमें से सिर्फ 172 लोगों की पहचान हुई है, जिसमें चूरलमाला के एक प्राइवेट हॉस्पिटल की स्टाफ नीतू जोजो भी शामिल हैं, जिन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी सर्विस को फोन कर लैंडस्लाइड के बारे में सूचना दी थी। साथ ही मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने अपने डिप्टी जनरल मैनेजर डॉ. शानावास पल्लियाल को भी फोन किया था।

यह भी पढ़ें:- सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली LG के पक्ष में सुनाया फैसला, आम आदमी पार्टी ने उठाए सवाल

डॉ. शानावास के मुताबिक 29 जुलाई को उन्हें लैंडस्लाइड के बाद नीतू जोजो का कॉल आया था, जिन्होंने घबराते हुए कहा था कि हमारे घरों में पानी भर गया है। मलबा आ रहा है। आसपास के घर तबाह हो गए हैं। इसके बाद उनसे कनेक्शन टूट गया था। मलबे में दबने से उनकी भी मौत हो गई, जिनका शव बरामद कर लिया गया है। वहीं लैंडस्लाइड के बाद से वायनाड में बंद स्कूल फिर खुल गए हैं। हालांकि जिन स्कूलों में राहत शिविर चल रहे हैं, वहां अभी छुट्टी जारी रहेगी। मलप्पुरम जिले के स्कूलों में भी राहत कार्यों के चलते छुट्टियां घोषित की गई है। बता दें कि लैंडस्लाइड के बाद से 180 लोग अब भी लापता है, जिनकी तलाश के लिए 7वें दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी है। (Politics on Wayanad Landslide)

अवैध गतिविधियां और खनन नहीं होना चाहिए: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने वायनाड भूस्खलन को लेकर कहा कि इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि स्थानीय समाचार पत्रों में आ रही खबरों के अनुसार राज्य सरकार के संरक्षण में जो अवैध बस्तियां बनी हैं, उनके बारे में राज्य सरकार को कुछ कदम उठाने चाहिए और इको सेंसिटिव जोन के लिए कोई योजना बनानी चाहिए। इको सेंसिटिव जोन में इस तरह की अवैध गतिविधियां और खनन नहीं होना चाहिए, इससे वहां बहुत नुकसान हुआ है। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने कहा कि वायनाड में और क्या किया जा सकता है यह जिला प्रशासन देख रहा है। जिला कलेक्टर मुझे एक रिपोर्ट भेज रहे हैं। (Politics on Wayanad Landslide)

आपदा में राजनीति करती है भाजपा: सांसद शुक्ला

उन्होंने कहा कि मैंने जमीनी हकीकत की जांच की है और घटनास्थल का भी निरीक्षण किया, मैंने मलबा देखा है। वास्तविक डेटा जिला प्रशासन से आना है, एक बार जब यह मेरे पास पहुंचेगा तो मैं इसे प्रधानमंत्री तक पहुंचाऊंगा। लोगों का पुनर्वास हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। इधर, कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र पटेल के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट से वायनाड की स्थिति का पता चलेगा, लेकिन जो कुछ भी हुआ वह बहुत दुखद है। केंद्रीय मंत्रियों को इस पर बयान देने से पहले वहां जाकर देखना चाहिए। उनकी पार्टी के पास वहां कुछ नहीं है। इसलिए वे वहां नहीं गए। भाजपा की समस्या यही है कि ये किसी की आपदा में मदद करने की बजाय उसपर राजनीति करते हैं। (Politics on Wayanad Landslide)

Back to top button
error: Content is protected !!