Google Analytics —— Meta Pixel

काशी विश्वनाथ धाम परिसर में हादसा, 2 जर्जर मकान गिरने से महिला की मौत, रेस्क्यू कार्य में जुटी NDRF

Kashi Vishwanath Corridor Accident: उत्तर प्रदेश के वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है. मंदिर परिसर के यलो जोन में मकान गिरने की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक, काशी विश्वनाथ मंदिर के यलो जोन में दो मकान गिर गए हैं, जिसमें करीब कई लोग फंस गए थे. मलबे से दबे लोगों को निकाल लिया गया है.

यह भी पढ़ें:- धर्म की आड़ में राजनीति करती है भाजपा: पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव डहरिया

इस हादसे (Kashi Vishwanath Corridor Accident) में एक महिला की मौत हो गई है. पांच लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एनडीआरएफ और पुलिस के जवान मौके पर हैं. अधिकारी मौके पर पहुंच रहे है. स्वास्थ्य विभाग डॉग स्क्वाड भी मौके पर पहुंचा है और बचाव कार्य चल रहा है. पीएम मोदी ने हादसे की जानकारी ली है.

जानकारी के अनुसार, ये घटना भारी बारिश की वजह से हुई है. घटना (Kashi Vishwanath Corridor Accident) में एक महिला की मौत हो गई है. मलबे में एक अन्य महिला के फंसे होने की खबर मिली है. मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है.

सीएम योगी ने लिया संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद वाराणसी में मकान गिरने से हुए हादसे का संज्ञान लिया है. सीएम योगी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है. मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

Back to top button
error: Content is protected !!