Google Analytics —— Meta Pixel

Paris Olympics 2024 : दहाड़ते हुए फाइनल में पहुंचीं विनेश फोगाट, अब गोल्ड मेडल से सिर्फ एक जीत दूर

Vinesh Phogat in Paris Olympics 2024: विनेश फोगाट ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं. विनेश ने मंगलवार रात क्यूबा की युसनेलिस गुजमैन लोपेज को एकतरफा अंदाज में 5-0 से हराकर पेरिस ओलंपिक 2024 (Vinesh Phogat in Paris Olympics 2024) में महिला कुश्ती स्पर्धा के 50 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीतने की ओर कदम रख दिया. इससे पहले उन्होंने बड़ा उलटफेर करते हुए अब तक अपराजेय मौजूदा चैम्पियन युई सुसाकी को शिकस्त देने के बाद यूक्रेन की ओक्साना लिवाच को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी.

यह भी पढ़ें:- Bangladesh Crisis : बांग्लादेश में भीड़ ने 24 लोगों जिंदा जलाया, होटल में लगाई आग

विनेश ने अपनी लय कायम रखते हुए लोपेज को 5-0 के अंतर से शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया. फाइनल में अब विनेश का सामना बुधवार रात 11.30 बजे अमेरिका की साराह हिलदेब्रांड्ट से होगा. साराह अभी मौजूदा ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और चार बार की विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता है.

विनेश भारत की पहली महिला पहलवान है जो ओलंपिक के किसी वर्ग के फाइनल में पहुंची है. पुरुष वर्ग में सुशील कुमार और रवि दाहिया को ओलंपिक फाइनल (Vinesh Phogat in Paris Olympics 2024) खेलना का अनुभव है लेकिन ये दोनों रजत पदक ही जीत पाए थे, ऐसे में विनेश के पास कुश्ती में देश का पहला स्वर्ण पदक विजेता बनने का मौका होगा. विनेश इससे पहले, रियो और तोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंची थी.

जिसे किसी ने नहीं हराया उसे विनेश ने हराया
पेरिस ओलंपिक 2024 के सेमीफाइनल में विनेश अपने शुरुआती मुकाबले से ही शानदार लय में दिखी. उन्होंने शुरुआती दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त सुसाकी को 3-2 से हराकर बड़ा उलटफेर किया.

टोक्यो खेलों की स्वर्ण पदक विजेता और चार बार की विश्व चैंपियन सुसाकी ने इससे पहले अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 82 मुकाबलों में से किसी में भी हार का सामना नहीं किया था. जापान की इस खिलाड़ी को शायद ही इस बात का अंदाजा था कि इन खेलों के पहले मुकाबले में ही उन्हें किस चुनौती का सामना करना है। विनेश ने आखिरी कुछ सेकेंडों में मैच का पासा पलटते हुए 3-2 की यादगार जीत दर्ज की.

Back to top button
error: Content is protected !!