Google Analytics —— Meta Pixel

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद का विवादित बयान, कहा- भारत में भी हो सकते हैं बांग्लादेश जैसे हालात

Salman Khurshid Statement: बांग्लादेश में बिगड़ते हालात के बीच कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जो हो रहा है वो भारत में भी हो सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर में सब कुछ सामान्य लग सकता है। हम भले ही जीत का जश्न मना रहे हों, हालांकि निश्चित रूप से कुछ लोगों का मानना ​​है कि वह जीत या 2024 की सफलता शायद मामूली थी। शायद बहुत कुछ करने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:- दीक्षांत समारोह : मुख्यमंत्री साय के हाथों SSP संतोष सिंह को मिली डॉक्टरेट की उपाधि, 48 विद्यार्थियों को मिले गोल्ड मेडल

सलमान खुर्शीद ने कहा कि सच्चाई यह है कि सतह के नीचे कुछ है। बांग्लादेश में जो हो रहा है वह यहां भी हो सकता है। बांग्लादेश में जून से आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। अगस्त में ये और हिंसक हो गया। कई लोगों की जान चली गई है। लोगों की बढ़ती आवाज के कारण ही शेख हसीना की कुर्सी चली गई। उन्हें देश से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। बांग्लादेश जैसे हिंसक विरोध प्रदर्शन भारत में भी हो सकते हैं, भले ही अभी सब सामान्य दिख रहा हो। हालांकि उन्होंने कहा कि हमारे देश इतना बड़ा है कि बांग्लादेश जैसी स्थिति नहीं हो पाती है। (Salman Khurshid Statement)

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने भी दिया ऐसा ही बयान

वहीं मध्यप्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सज्जन सिंह वर्मा ने भी विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एक दिन जो जनता आज सड़क पर हिलोरे ले रही है वह प्रधानमंत्री निवास में घुसकर कब्जा कर लेगी। वर्मा ने इंदौर में कहा कि पिछले दो दिनों से जो घटनाक्रम बांग्लादेश में चल रहा है, वह गलत नीतियों की वजह से है। जनता प्रधानमंत्री के घर में घुस गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी याद रखिएगा एक दिन जो जनता आज सड़क पर हिलोरे ले रही है, वह गलत नीतियों के कारण प्रधानमंत्री निवास में घुसकर कब्जा कर लेगी। उन्होंने कहा कि यही स्थिति रही तो अगला नंबर भारत का होगा। श्रीलंका और बांग्लादेश के बाद अब भारत का नंबर है। (Salman Khurshid Statement)

Back to top button
error: Content is protected !!