Google Analytics —— Meta Pixel

Waqf board Amendment Bill : लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक 2024 पेश, विपक्ष ने कहा -मौलिक अधिकारों के खिलाफ है यह बिल

Waqf board Amendment Bill : बीजेपी सरकार की तरफ से लोकसभा में वक्फ अधिनियम, 1995 में संशोधन करने के लिए गुरुवार को लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 पेश कर दिया गया है. यह विधेयक राज्य वक्फ बोर्डों की शक्तियों से संबंधित मुद्दों को लेकर है।

यह भी पढ़े :- RBI Monetary Policy Meeting: RBI ने लगातार 9वीं बार 6.5% पर स्थिर रखा रेपो रेट, नहीं बढ़ेगी घर और कार की ईएमआई

सदन में इस विधेयक (Waqf board Amendment Bill ) का विरोध कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के दलों ने किया। इस बिल का विरोध करते हुए कांग्रेस ने कहा कि यह विधेयक मौलिक अधिकारों के खिलाफ है। सरकार लोगों की धार्मिक आजादी पर हमले कर रही है। बता दें कि वक्फ बोर्डों को नियंत्रित करने वाले कानून में संशोधन से जुड़े इस विधेयक में वर्तमान अधिनियम में दूरगामी बदलावों का प्रस्ताव दिया गया है, जिसमें वक्फ निकायों में मुस्लिम महिलाओं और गैर-मुसलमानों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करना भी शामिल है। विपक्ष और मुस्लिम नेता इस संशोधन विधेयक का विरोध कर रहे हैं।

बिल में मस्जिद से छेड़छाड़ नहीं है- ललन सिंह
वक्फ संशोधन बिल पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल मुसलमान विरोधी नहीं है. धर्म के आधार पर बंटवारा नहीं हो रहा है. निरंकुश संस्था के खिलाफ कानून जरूरी है. बिल में मस्जिद से छेड़छाड़ नहीं है. वक्फ बोर्ड में पारदर्शिता जरूरी है.

कांग्रेस का सरकार से सवाल
वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पेश होने के बाद कांग्रेस ने सवाल किया है कि क्या अयोध्या के मंदिर में कोई गैर हिंदू सदस्य हो सकता है. पार्टी ने गैर मुस्लिमों को गवर्निंग काउंसिल में रखने पर विरोध जताया है।

वेणुगोपाल ने साधा सरकार पर निशाना
कांग्रेस नेता के वेणुगोपाल ने कहा, ‘ये बिल संविधान (Waqf board Amendment Bill ) के खिलाफ है। वक्फ काउंसिल को कहां से संपत्ति आती है, जो अल्लाह में मानते हैं। मैं सरकार से सवाल पूछना चाहता हूं कि क्या कोई सोच सकता है कि क्या अयोध्या में कोई नॉन हिंदू में शामिल हो सकता है। देवस्थान बोर्ड में क्या कोई नॉन हिंदू शामिल हो सकता है। ये बिल सीधा-सीधा धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला। ये मूलभूत अधिकारों पर हमला है।

Back to top button
error: Content is protected !!