Chhattisgarh : मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक में राजनीतिक प्रकरणों की समीक्षा
Chhattisgarh के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में बीते दिनों विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज अपराधों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक निवास कार्यालय में सम्पन्न हुई।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : महतारी वंदन के पैसों से इस बार बहनों की रक्षाबंधन मनेगी शानदार
बैठक में मंत्रिपरिषद के उप समिति के सदस्य कृषि मंत्री राम विचार नेताम, एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित रहे। मंत्रिपरिषद उपसमिति की बैठक में विभिन्न जिलों से प्राप्त विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित 137 दर्ज प्रकरणों में से 46 प्रकरणों की समीक्षा की गई। मंत्रिपरिषद उपसमिति द्वारा इन अनुशंसाओं को मंत्रिपरिषद के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत करेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े :- UPI Tax Payment Limit : आरबीआई ने UPI को लेकर किया बड़ा ऐलान, अब 5 लाख तक कर सकेंगे पेमेंट, पढ़े पूरी खबर



