Google Analytics —— Meta Pixel

बड़ा विमान हादसा : अचानक जमीन पर आ गिरी 62 यात्रियों को ले जा रही फ्लाइट, सभी लोगों की मौत

Brazil plane crash : ब्राजील में एक बड़ा विमान हादसा देखने को मिला है। यहां साओ पाउलो के बाहरी इलाके में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में 62 लोग सवार थे। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबित ब्राजील की नागरिक सुरक्षा ने इसकी पुष्टि की है। यह भी कहा जा रहा है कि विमान क्रैश होने के कारण कई घरों को नुकसान हुआ है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने कहा है कि ऐसा लगता है कि दुर्घटना में सभी यात्रियों की मौत हो गई है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियों में लोगों से एक मिनट का मौन रखने को कहा।

यह भी पढ़े :- Paris Olympics 2024: कुश्ती में भारत को मिला पहला पदक, अमन सहरावत ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ने दी बधाई

ब्राजील की क्षेत्रीय एयरलाइन वोएपास (VOEPASS) का हवाई जहाज 2283-PS-VPB दुर्घटनाग्रस्त (Brazil plane crash) हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक एयरलाइन के एक बयान के अनुसार, दुर्घटना के समय इस फ्लाइट में 58 यात्री और 4 चालक दल के सदस्य सवार थे. यह हादसा रिहायशी इलाके में हुआ है.

फ्लाइट राडार24 के आंकड़ों के अनुसार, वोएपास विमान कास्केवेल से रवाना हुआ था और साओ पाओलो के रास्ते पर था, जब स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से कुछ पहले उसका सिग्नल गायब हो गया. विमान में सवार लोगों की वर्तमान स्थिति और दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है. सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आई है वो काफी डरावनी है, जिसमें पूरा प्लेन (Brazil plane crash) क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है और उसमें से आग की बड़ी-बड़ी आग की लपटें निकल रही है. 

नेपाल में हुआ था इससे पहले इतनी खतरनाक घटना
यह जनवरी 2023 के बाद से सबसे घातक विमान दुर्घटना थी, जब नेपाल में यति एयरलाइंस के विमान में सवार 72 लोगों की मौत हो गई थी, जो लैंडिंग के दौरान रुक गया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. वह विमान भी एटीआर 72 था, और अंतिम रिपोर्ट में पायलट की गलती को दोषी ठहराया गया था.

 

Back to top button
error: Content is protected !!