Google Analytics —— Meta Pixel

Bangladesh Violence: हो रहा है महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार, मंदिर तोड़े-जलाए जा रहे हैं, हिंदुओं को बचाए सरकार : प्रीति जिंटा

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा में वृद्धि को देखते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने चिंता व्यक्त की। नई अंतरिम सरकार से हिंसा की घटना को रोकने की अपील की। प्रीति जिंता ने अपनेपोस्ट के साथ #SaveBangladesiHindus टैग किया है।

हिंदुओं को बचाए सरकार
हिंदुओं को बचाए सरकार

शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट के बाद वहां के अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने की खबरों पर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने चिंता जताते हुए कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक आबादी के खिलाफ हिंसा (Bangladesh Violence) की खबर सुनकर दुखी हूं। वहां लोगों की जान जा रही है और परिवार विस्थापित हो रहे हैं। यहां तक कि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। मंदिरों में तोड़-फोड़ कर जला दिया गया।

यह भी पढ़े :- बैंकों को अपने मुख्य कारोबार पर ध्यान देने की जरूरत : FM सीतारमण

प्रीति जिंटा ने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि नई सरकार हिंसा को रोकने का प्रयास करेगी और सरकार अपने लोगों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाएगी। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थना उन सभी के लिए हैं जो वहां परेशानियों का सामना कर रहे हैं। प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह बातें लिखी।

कंगना रनौत बांग्लादेश के हिंदुओं पर हिंसा पर बोली ये
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश के 45 जिलों में माइनोरिटीज के खिलाफ हिंसा फैल चुकी है. हिंदुओं की प्रॉपर्टी को लूटा जा रहा है और उन्हें नहीं मारने या सताने के लिए प्रोटेक्शन मनी की डिमांड हो रही है. प्रीति जिंटा से पहले कंगना रनौत ने एक्स बांग्लादेशी हिंदुओं को तलवार उठाने और तैयारी करने का मैसेज दिया. उन्होंने सेल्फ डिफेंस में तलवार उठाने के लिए खहा. उन्होंने ये भी लिखा कि इतिहास में सबसे बड़ी लड़ाई शांति के लिए ही लड़ी गई है.

45 जिलों में हिंदुओं के खिलाफ फैली हिंसा
हिंसा (Bangladesh Violence) के कारण बड़ी संख्या में हिंदू जान बचाने के लिए बांग्लादेश छोड़ कर भागने पर मजबूर हो रहे हैं. वे भारत आना चाहते हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के 64 में से 45 जिलों में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा फैल चुकी है. इस हफ्ते हुई झड़पों में एक स्कूल शिक्षक की जान गई जबकि 45 अन्य घायल हो गये. बांग्लादेश के पंचगढ़, दिनाजपुर, बोगुरा, रंगपुर के अलावा शेरपुर किशोरगंज, सिराजगंज, मुगरा, नरैल, पश्चिम जशोर, पटुआखली, दक्षिण-पश्चिम खुलना, मध्य नरसिंगड़ी, सतखीरा, तंगैल, फेनी चटगांव, उत्तर-पश्चिम लक्खीपुर और हबीगंज जैसी जगहों से हिंसा की खबर आ रही है.

Back to top button
error: Content is protected !!