Google Analytics —— Meta Pixel

साइबर सेल रायपुर की बड़ी कार्यवाही : शेयर ट्रेडिंग के नाम से 2.92 करोड़ रुपए ठगी करने वाला आरोपी को किया गिरफ्तार

Chhattisgarh : प्रार्थी प्रोफ़ेसर डॉ.डी. सुनील एम एस, एम सी एच ऑर्थो (यू के) पिता एम एल देवांगन 48 वर्ष अशोका रतन पंडरी रायपुर ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 2.92 करोड़ रुपए की ठगी होने की रिपोर्ट थाना पंडरी में दर्ज कराई, जहां अपराध क्रमांक 163/24 धारा 420,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उक्त अपराध की विवेचना रेंज साइबर थाना, रेंज रायपुर को सौंपी गई थी।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh IPS Transfer : IPS अरूणदेव गौतम DG होमगार्ड बने, नेहा चंपावत बनी सचिव, आदेश जारी

Chhattisgarh पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में निर्देश दिया गया। निर्देसानुसार कार्यवाही करते हुए विवेचना क्रम में आरोपियों द्वारा उपयोग किए जा रहे बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त की गई। राजस्थान निवासी आरोपी अवदेश नागर द्वारा पता बदल बदल कर विभिन्न बैंकों में खाता खुलवाकर अपने अन्य साथी की सहायता से उक्त बैंक खातों में प्रार्थी से रकम जमा करवाए गए थे।

इन बैंक खातों में अलग अलग राज्यों के 30 से अधिक पुलिस थाना एवं साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी को दिनांक 12/8/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु भेजा गया है। (Chhattisgarh )

गिरफ्तार आरोपी
आरोपी अवदेश नागर पिता कंवर लाल नगर 24 वर्ष पता 75 धोबी बस्ती मियादा,तहसील खानपुर झालावाड़ राजस्थान

Back to top button
error: Content is protected !!