Google Analytics —— Meta Pixel

Arvind Kejriwal Bail News क्या जेल से बाहर आएंगे CM केजरीवाल? सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई

Arvind Kejriwal Bail News : क्‍या तिहाड़ जेल में बंद दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलेगी? दिल्‍ली शराब नीति घोटाला मामले में मनीष सिसोदिया को जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी ये उम्‍मीद कर रही है कि जल्‍द ही सीएम केजरीवाल को भी जमानत मिल जाएगी.

यह भी पढ़े :- Horoscope 14 August 2024: आज बुधवार का राशिफल, कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहती है आपकी राशि, जानें सभी राशियों का भविष्यफल

सुप्रीम कोर्ट मुख्यमंत्री केजरीवाल की उस याचिका (Arvind Kejriwal Bail News) पर आज (14 अगस्त) को सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को बरकरार रखने के दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है. सुप्रीम कोर्ट इस मामले में जमानत के अनुरोध वाली केजरीवाल की याचिका पर भी अलग से सुनवाई करेगी.

न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्ज्ल भुइयां की पीठ आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक की दोनों याचिकाओं पर सुनवाई करेगी. सोमवार को जब अरविंद केजरीवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने इसे तत्काल सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया, तो शीर्ष अदालत उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए सहमत हो गई थी. (Arvind Kejriwal Bail News)

हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी को बताया वैध
दिल्ली की हाईकोर्ट ने इस मामले को लेकर सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को वैध करार देते हुए 5 अगस्त को इस गिरफ्तारी को बरकरार रखा था. इसके आगे कोर्ट ने कहा था कि सीबीआई की कार्रवाई दुर्भावना से प्रेरित नहीं है, जिससे ये रहा जा सकता है कि आम आदमी पार्टी के नेता गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं, जो उनकी गिरफ्तारी के बाद ही गवाही देने का साहस जुटा सकें.

आबकारी नीति मामला क्या है?
साल 2021 में दिल्ली में नई आबकारी नीति लागू करके ये दावा किया था कि सरकार के राजस्व में इजाफा हुआ है. बाद में दिल्ली के मुख्य सचिव ने आबकारी नीति में अनियमितता होने को लेकर उपराज्यपाल वीके सक्सेना को रिपोर्ट भेजी थी. नीति में गड़बड़ी होने के चलते उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद जांच के बाद ईडी ने मनी लान्ड्रिंग का मामला दर्ज किया. सीबीआई और ईडी का आरोप है कि आबकारी नीति को संशोधित करते समय अनियमितता की गई थी.

Back to top button
error: Content is protected !!