बड़ी कामयाबी : देश का पहला हाइब्रिड रॉकेट हुआ लॉन्च, जानें क्या हैं RHUMI-1 की खूबियां
RHUMI 1 Launch: भारतीय एयरोस्पेस उद्योग ने रुमी-1 को लॉन्च कर शनिवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है, दरअसल भारत ने पहला पुन: उपयोगी हाइब्रिड रॉकेट RHUMI 1 सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। जानकारी के अनुसार RHUMI 1 को तमिलनाडु के चेंगलपेट जिले के थिरुविडंधई तटीय गांव से शनिवार को लॉन्च किया गया है। वहीं इस अत्याधुनिक रॉकेट का निर्माण और सफल प्रक्षेपण तमिलनाडु के एक स्टार्टअप की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों के बीच सुरक्षा पर मंथन जारी
दरअसल RHUMI 1 एक हाइब्रिड रॉकेट है, जो इसे पारंपरिक रॉकेट्स से अलग बनाता है। जानकारी के मुताबिक यह रॉकेट ठोस और तरल ईंधनों के संयोजन का उपयोग करता है, जिससे इसकी स्थिरता और दक्षता बढ़ जाती है। बता दें कि इसकी एक महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि यह पुन: उपयोगी रॉकेट है, यानी इसे कई बार लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल इस पुन: उपयोगी डिजाइन के कारण, लॉन्चिंग की लागत में काफी कमी आएगी।
जानिए इसकी क्या है खासियत
एडजस्टेबल लॉन्च एंगल: दरअसल RHUMI 1 की एक और खास विशेषता इसका एडजस्टेबल लॉन्च एंगल है। जानकारी के अनुसार इसे 0 से 120 डिग्री के बीच किसी भी कोण पर सेट किया जा सकता है, जिससे वैज्ञानिकों को उड़ान के मार्ग पर सटीक नियंत्रण प्राप्त होता है और डेटा संग्रह की गुणवत्ता में और वृद्धि होती है।
जलवायु परिवर्तन: इसके साथ ही यह रॉकेट पूरी तरह से पायरोटेक्निक-मुक्त है और इसमें कोई टीएनटी का उपयोग नहीं किया गया है, जिसके चलते यह पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनता है। जानकारी के अनुसार इसमें एक सामान्य ईंधन आधारित हाइब्रिड मोटर और इलेक्ट्रॉनिक रूप से संचालित पैराशूट डिप्लॉयर शामिल हैं। यह डिजाइन ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों पर मूल्यवान डेटा संग्रहण को सुनिश्चित करता है।
उपग्रह प्रक्षेपण क्षमता: RHUMI 1 रॉकेट को विशेष रूप से तीन क्यूब सैटेलाइट और 50 पीको सैटेलाइट को अंतरिक्ष में प्रक्षिप्त करने के लिए तैयार किया गया है। ये सैटेलाइट्स पृथ्वी की कक्षा में जाकर विविध वैज्ञानिक और पर्यावरणीय डेटा एकत्र करेंगे, जो भविष्य में भी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। (RHUMI 1 Launch)
स्पेस जोन इंडिया और मार्टिन ग्रुप के बीच है यह तीसरा प्रोजेक्ट
स्पेस जोन इंडिया और मार्टिन ग्रुप के बीच यह तीसरा प्रोजेक्ट है. दोनों के बीच पार्टनरशिप 2021 में हुई थी. इस दौरान उन्होंने 1,200 छात्रों की ओर से विकसित 100 FEMTO सैटेलाइट का सफल लॉन्च लिया था. इसके बाद उन्होंने 2023 में देश 2,500 से ज्यादा छात्रों की ओर से विकसित 150 PICO सैटेलाइट रिसर्च एक्सपेरिमेंट क्यूब्स ले जाने वाले सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल के डिजाइन और निर्माण में योगदान दिया था. (RHUMI 1 Launch)



