Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : नन्हें राधा-कृष्णों की अठखेलियों से गुलजार हुआ मुख्यमंत्री निवास

विभिन्न संस्थाओं के 25 दिव्यांग बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में शामिल हैं कार्यक्रम में

Krishna Janmashtami : पूरे देश में आज जनमाष्टमी मनाया जा रहा है। जिसकी धूम पूरी देश में देखी जा सकती है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास पर इस बार का कृष्ण जन्मोत्सव (Krishna Janmashtami) एक अनोखे अंदाज में मनाया गया। दिव्यांग बच्चों ने जब राधा और कृष्ण के वेश में प्रवेश किया, तो पूरा माहौल वृंदावन में बदल गया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ मिलकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की और इस पावन पर्व को उनके साथ साझा कर इसे और भी खास बना दिया।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने पाँच साल में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं रखी : भाजपा

Krishna Janmashtami
Krishna Janmashtami

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने श्रीकृष्ण की विभिन्न झांकियों और लीलाओं का जीवंत प्रदर्शन किया, जिससे समूचा वातावरण भक्ति और उल्लास से भर गया। बच्चों के इस प्रयास को मुख्यमंत्री ने सराहा और उनकी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

कृष्ण जन्मोत्सव (Krishna Janmashtami) की इस भव्यता के बीच, सबसे खास और भावनात्मक क्षण वह था जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप को पालना में झुलाया। पालने में झूलते नन्हे श्रीकृष्ण को देख कर उपस्थित सभी लोग भावविभोर हो गए। इस पवित्र अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान से प्रदेश की समृद्धि और सुख-शांति की कामना की। उनका यह भावनात्मक जुड़ाव और श्रद्धा ने इस आयोजन को और भी पावन बना दिया।

मुख्यमंत्री को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर कल आयोजित दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, संयोजक श्री बसंत अग्रवाल, सह-संयोजक हेमेंद्र साहू एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

संयोजक अग्रवाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश ही नहीं अपितु महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड तथा उड़ीसा एवं अन्य राज्यों से भी गोविंदा टोलियाँ प्रतिभागी के रूप में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि समिति के द्वारा श्री कृष्ण भक्तों के मनोरंजन के लिए शिव भजन गायक बाबा हसंराज रघुवंशी जी एवं छत्तीसगढ़ की लाडली बेटियों गरिमा-स्वर्णा दिवाकर के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी तथा उड़ीसा के कलाकारों द्वारा घंटा बाजा का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसके साथ ही वृंदावन से आई कृष्ण लीला की मनमोहक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!