Google Analytics —— Meta Pixel

देश में कांग्रेस और भाजपा कौरवों का रूप: INLD नेता अभय सिंह चौटाला

INLD leader Abhay Chautala: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच INLD नेता और विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हमारे देश में कौरव रूपी कांग्रेस और भाजपा है। आज तानाशाह सरकार है। लोगों को परेशान किया जाता है। इस सरकार को बदलने का समय आ गया है। INLD और बसपा ने मिलकर इन्हें सत्ता से बाहर करने का फैसला किया है। INLD और बसपा की सरकार सत्ता में आएगी। हरियाणा को बेरोजगारी मुक्त करेंगे, नशा मुक्त करेंगे। पानी, शिक्षा, चिकित्सा, बिजली मुफ्त में देने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें:- जीवन में सच्चाई और न्याय का मार्ग अपनाएं: मंत्री कश्यप

उन्होंने कहा कि 7500 रुपए बुढ़ापा पेंशन देंगे। गैस का सिलेंडर हर घर में महीने की पहली तारीख को फ्री में देंगे। 1100 रुपए हर ग्रहणी के खाते में देंगे। ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करेंगे और अपनी राजधानी बनाएंगे। कांग्रेस ने सालों तक जनता को गुमराह किया। इसी वजह से भाजपा को मौका मिला, लेकिन भाजपा ने भी वही किया, वादे झूठे साबित हुए। आज प्रदेश में किसान, मजदूर से लेकर पढ़े-लिखे युवाओं के हालात बेहद खराब है और वो परिवर्तन करने की ओर अग्रसर हो चुके हैं। (INLD leader Abhay Chautala)

ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने का वादा

INLD नेता ने कहा कि बाकी पार्टियों ने ओल्ड पेंशन स्कीम के नाम पर सिर्फ राजनीति की है, लेकिन हम अपनी कही हर बात को पूरा करने की गारंटी लेते हैं। इनेलो बसपा की सरकार बनने पर ओल्ड पेंशन स्कीम के हर प्रावधान को लागू किया जाएगा। यह सिर्फ हमारा वादा नहीं, पक्का इरादा है। विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए INLD और बसपा के बीच गठबंधन हुआ है। दोनों पार्टियां मजदूरों और किसानों की हितैषी हैं। अब देश में एक नया संदेश जाएगा। (INLD leader Abhay Chautala)

दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ने का ऐलान

चौटाला ने कहा कि 1 तारीख से हमारी बैठक है। 4-5 तारीख तक सभी सीटों पर फैसला हो जाएगा। मैं दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ सकता हूं। पार्टी के कार्यकर्ता तय करेंगे कि मैं किस सीट से चुनाव लड़ूंगा। उनका फैसला मुझे स्वीकार होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इनेलो बसपा का संकल्प- हरियाणा की बहनों-बेटियों को सम्मान और सुरक्षित माहौल मिलेगा। ऑनलाइन पोर्टल के पचड़े से मिलेगी आजादी, इनेलो बसपा की सरकार बनने पर एक बार फिर राशन कार्ड से मिलेगा राशन। पारदर्शिता से होगा सब काम – यह केवल हमारा वादा नहीं, पक्का इरादा है। (INLD leader Abhay Chautala)

Back to top button
error: Content is protected !!