Google Analytics —— Meta Pixel

लगातार मुख्यधारा में लौट रहे नक्सली, बीजापुर में 25 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर

Bijapur Naxalite Surrender: छत्तीसगढ़ में नक्सली लगातार हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं। इस बीच बीजापुर में इनामी समेत 25 नक्सलियों ने एक साथ सरेंडर किया है, जिसमें से 3 नक्सलियों पर 8-8 लाख का इनाम घोषित था। वहीं एक पर 3 लाख और 2 नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इस तरह कुल 5 नक्सलियों पर 28 लाख रुपए का इनाम घोषित था। सरेंडर नक्सलियों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं, जो गंगलूर और भैरमगढ़ एरिया कमेटी में सक्रिय थी। सरेंडर करने वालों ने हार्डकोर नक्सलियों पर दबाव और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। साथ ही ‘नियद नेल्लानार’ योजना से प्रभावित होकर सरेंडर कर दिया है।

यह भी पढ़ें:- स्वामी आत्मानंद ने दिया दीन-दुखियों की सेवा का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

बता दें कि सभी को 25-25 हजार की प्रोत्साहन राशि दी गई है। सभी आत्मसमर्पित नक्सली संगठन में कार्यों की उपेक्षा, भेदभाव पूर्ण व्यवहार, प्रताड़ना, खोखली विचारधारा और आदिवासियों पर किए जा रहे अत्याचार से त्रस्त थे। इसलिए प्रदेश सरकार की आत्मसमर्पण नीतियों से वे प्रभावित हुए और भारत के संविधान पर विश्वास रखते हुए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। जिले में इस साल 346 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि 170 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने की बात कही है। (Bijapur Naxalite Surrender)

इन नक्सलियों ने किया सरेंडर

  1. शामबती मड़कम, उम्र- 23 साल, इनाम- 8 लाख (कंपनी नंबर-2 सदस्य, 2012 से सक्रिय)
  2. ज्योति पूनेम, उम्र- 27 साल, इनाम- 8 लाख (कंपनी नंबर-2 हेड क्वार्टर पार्टी सदस्य, 2012 से सक्रिय)
  3. महेश तेलम , उम्र- 24 साल, इनाम- 8 लाख (कंपनी नंबर-2 PLGA सदस्य, 2008 से सक्रिय)
  4. विष्णु करटम, उम्र- 29 साल, इनाम- 3 लाख (प्लाटून नबर – 16B सेक्शन डिप्टी कमांडर, 2014 से सक्रिय)
  5. जयदेव पोडियाम, उम्र- 18 साल, इनाम- 1 लाख (मिरतुर LOS PLGA सदस्य, 2023 से सक्रिय)
  6. गुडडु ककेम, उम्र- 20 साल, इनाम- 10 हजार (पोमरा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर, 2013 से सक्रिय)
  7. सुदरू पूनेम, उम्र- 32 साल, इनाम- 10 हजार (जीआरडी डिप्टी कमांडर, 2008 से सक्रिय)
  8. सन्नू पोड़ियाम, उम्र- 23 साल, (फुलगटटा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून सदस्य, 2015 से सक्रिय)
  9. बासू पोड़ियाम, उम्र- 27 साल, (फुलगटटा RPC CNM सदस्य, 2012 से सक्रिय) (Bijapur Naxalite Surrender)
  10. मोटूराम तेलम, उम्र- 37 साल, इनाम- लाख (पोमरा आरपीसी मिलिशिया प्लाटून डिप्टी कमांडर, 2007 से सक्रिय)
  11. सोमारू तेलम, उम्र- 25 साल, (पोमरा आरपीसी, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, 2007 से सक्रिय)
  12. सोमलू पोटाम, उम्र- 31 साल, (पोमरा आरपीसी, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, 2005 से सक्रिय)
  13. राजू वंजाम, उम्र- 42 साल, (पोमरा आरपीसी, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, 2001 से सक्रिय)
  14. सुखराम तेलम, उम्र- 22 साल, इनाम- लाख (पोमरा आरपीसी, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, 2017 से सक्रिय)
  15. आयतु तेलम, उम्र- 30 साल, (पोमरा आरपीसी, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, 2010 से सक्रिय)
  16. संतोष तेलम ऊर्फ धोबीराम, उम्र- 34 साल, (पोमरा आरपीसी, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, 2008 से सक्रिय)
  17. बिज्जू तेलम, उम्र- 23 साल, (पोमरा आरपीसी, मिलिशिया प्लाटून सदस्य, 2007 से सक्रिय)
  18. राकेश फरसीक, उम्र- 35 साल, (भूमकाल मिलिशिया कमांडर, 2007 से सक्रिय)
  19. बुदरू पूनेम, उम्र- 35 साल, (जीआरडी ‘B’ सेक्शन कमांडर, 2008 से सक्रिय)
  20. कोया पूनेम ऊर्फ सुखराम, उम्र- 41 साल, (2003 से सक्रिय) (Bijapur Naxalite Surrender)
  21. सांतो पूनेम ऊर्फ रिशु, उम्र- 32 साल, (पुसनार आरपीसी जनताना सदस्य/जंगल शाखा अध्यक्ष, 2006 से सक्रिय)
  22. छोटू पूनेम ऊर्फ जोम्मा, उम्र- 28 साल, (मेटपाल डीएकेएमएस अध्यक्ष, 2010 से सक्रिय)
  23. सुक्कु कुडियम, उम्र- 33 साल, (ग्राम रक्षा दल कमांडर, 2008 से सक्रिय)
  24. पाकलू पूनेम, उम्र- 35 साल, (ग्राम पुसनार भूमकाल मिलिशिया ‘C’ सेक्शन कमांडर, 2005 से सक्रिय)
  25. रमेश अवलम, उम्र- 25 साल, (भूमकाल मिलिशिया सदस्य, 2008 से सक्रिय) (Bijapur Naxalite Surrender)
Back to top button
error: Content is protected !!