Balodabazar violence: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड खत्म, आज कोर्ट में होगी पेशी
Balodabazar violence: कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव (Congress MLA Devendra Yadav ) की न्यायिक रिमांड आज समाप्त हो रही है, जिसके चलते उन्हें बलौदाबाजार कोर्ट में पेश किया जा सकता है। यादव की पेशी ऑनलाइन होगी या ऑफलाइन इस बात पर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
यह भी पढ़ें:- स्वामी आत्मानंद ने दिया दीन-दुखियों की सेवा का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
आपको बता दे, कि बलौदाबाजार में हिंसा (Balodabazar violence) मामले में 17 अगस्त को विधायक देवेंद्र यादव (Congress MLA Devendra Yadav ) को गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को 7 दिन की न्यायिक रिमांड समाप्त होने के बाद बलौदाबाजार के न्यायालय में पुलिस भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को पेश कर सकती है।
ये है मामला
बलौदाबाजार के गिरौदपुरी धाम से लगे ग्राम महकोनी के अमरगुफा में तीन जैतखाम काटकर फेंके जाने, मंदिर का गेट तोड़ने की जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग को लेकर सतनाम पंथ के लोगों ने 10 जून को धरना प्रदर्शन आंदोलन का आयोजन किया रहा. बलौदा बाजार के दशहरा मैदान में आयोजित प्रदर्शन (Balodabazar violence) के बाद संयुक्त जिला कार्यालय में तोड़फोड़, आगजनी और हिंसा की घटना हुई थी. इसमें शामिल होने भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव भी पहुंचे थे. इसी मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई है.
हिंसक आंदोलन को समर्थन देने का है आरोप
बलौदाबाजार के ग्राम महकोनी स्थित अमर गुफा में सतनामी समाज के पवित्र धार्मिक चिन्ह जैतखाम के अपमान के विरोध में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर सतनामी समाज के अलग-अलग संगठनों ने 10 जून को बड़ा आंदोलन किया था. जिसे समर्थन देने के लिए विधायक देवेंद्र यादव भी पहुंचे थे. इस आंदोलन में शामिल भीड़ संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में हिंसा (Balodabazar violence), तोड़फोड़ और आगजनी को अंजाम देते हुए एसपी कार्यालय में आग लगा दी थी.



