Google Analytics —— Meta Pixel

तेलंगाना के पूर्व CM की बेटी के. कविता को जमानत, 5 महीने बाद जेल से आईं बाहर

K Kavitha Got Bail: सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में तेलंगाना के पूर्व CM की बेटी और BRS नेता के. कविता को जमानत दे दी है। साथ ही कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस आदेश को खारिज कर दिया, जिसमें उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। SC ने 10 लाख रुपए का जमानत बांड भरने, गवाहों से छेड़छाड़ न करने और गवाहों को प्रभावित न करने का निर्देश दिया है। जमानत के बाद के. कविता तिहाड़ जेल से बाहर निकलीं, जिन्होंने हाथ उठाकर सभी का अभिवादन किया। साथ ही अपने बेटे से गले मिलीं। इस दौरान वो भावुक हो गई। बेटे के बाद के. कविता ने अपने पति और भाई से गले मिलीं।

यह भी पढ़ें:- BJP को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं…इसलिए तोड़-जोड़ की राजनीति शुरू कर दी: पप्पू यादव

जेल से बाहर आने के बाद BRS नेता कविता ने कहा कि लगभग साढ़े पांच महीने बाद अपने बेटे, भाई और पति से मिलकर मैं भावुक हो गई। इस स्थिति के लिए सिर्फ राजनीति जिम्मेदार है। पूरा देश जानता है कि हमें सिर्फ राजनीति के कारण जेल में डाला गया। हम लडे़ंगे और खुदको बेगुनाह साबित करेंगे। हम कानूनी और राजनीतिक रूप से लड़ेंगे। उन्होंने गैरकानूनी रूप से हमें जेल भेजकर बीआरएस और केसीआर की टीम को अटूट बना दिया है। (K Kavitha Got Bail)

BJP सांसद ने कसा तंज

के. कविता की जमानत पर BRS नेता तलसानी श्रीनिवास यादव ने कहा कि पार्टी के नेता खुश हैं। कार्यकर्ता खुश हैं। जमानत की सुनवाई पर की गई टिप्पणियों के दौरान यह स्पष्ट हो गया कि कोई मामला ही नहीं है। इधर, कविता ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय में अपने बेटे और भाई KTR के साथ मिठाइयां बांटीं। वहीं भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने के. कविता को बेल दी है। जमानत मिलने का मतलब उनका अपराधों से मुक्त होना नहीं है। इसका मतलब ये नहीं है कि मामला निपट गया है। वे अभी भी दोषी हैं और जब भी इस मामले में फैसला आएगा तो उन्हें इसकी सजा जरूर मिलेगी। (K Kavitha Got Bail)

Back to top button
error: Content is protected !!