मेरे कार्यकर्ता के सिर पर पड़ी हर लाठी का हिसाब होगा: PCC चीफ दीपक बैज
Deepak Baij on Government: भिलाई में कांग्रेसियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मेरे कार्यकर्ता के सिर पर पड़ी हर लाठी का हिसाब होगा। भिलाई-3 में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के ऊपर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया गया। विष्णुदेव सरकार को मेरी चेतावनी है कि अपनी हरकतों से बाज आएं। शांतिपूर्ण प्रदर्शन को सदैव आपके शासन-प्रशासन ने भड़काने का काम किया है। इस प्रकार से लाठीचार्ज करना निंदनीय है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आपकी तानाशाही के खिलाफ खड़ा है और अब आंदोलन तेज होंगे।
यह भी पढ़ें:- कोलकाता रेप-मर्डर पर राष्ट्रपति ने कहा- अब बस बहुत हो गया…मैं निराश और डरी हुई हूं
PCC चीफ बैज ने कहा कि विष्णुदेव जी थोड़ा सम्हल जाइए। सत्ता के अहंकार से भरे इस लाठी का हिसाब जल्द होगा। सत्ता आती-जाती रहती है, लेकिन लोकतंत्र में विरोध के स्वर को दबाने अंग्रेजी हुकूमत की तरह लाठी बरसाना भाजपा सरकार में समाए डर और तानाशाही रवैए को इंगित करता है। कांग्रेस आपकी लाठियों से डरने वाली नहीं हमारे कार्यकर्ता के शरीर पर पड़े हर लाठी का हिसाब होगा। आखिर कब तक ढांकने का काम करोगे। भाजपा की विष्णुदेव सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्था पर अपना विश्वास खो चुकी है और अपनी नाकामी छिपाने विपक्ष को टारगेट कर रही है। (Deepak Baij on Government)
150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR क्यों ?: बैज
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने कहा कि भिलाई में हुए कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज की गई। महापौर, सभापति समेत 150 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR कर दी गई। पूर्व में इसी प्रकार जैतखाम तोड़े जाने के मामले को दबाने का प्रयास किया, जिसके चलते आगजनी जैसी अप्रिय घटना घटी। आगजनी की घटना में अपनी नाकामी छिपाने कांग्रेस के विधायक, कार्यकर्ताओं, सतनामी समाज के युवाओं समेत 170 से ज्यादा लोगों पर FIR कर उन्हें जेल में डाल दिया। आखिर विष्णुदेव सरकार चाहती क्या है? पूरे प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर व्यवस्था चरमरा चुकी है, लेकिन यह सरकार सिर्फ षड्यंत्र करने में व्यस्त है। (Deepak Baij on Government)



