राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन आज, CM साय प्रतिभावान खिलाड़ियों को देंगे पुरस्कार

Khel Alankaran Samaroh 2024: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 29 अगस्त को राज्य खेल अलंकरण समारोह में प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय आवास और शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा के साथ खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा भी शामिल होंगे। राज्य खेल अलंकरण समारोह का आयोजन खेल और युवा कल्याण विभाग की ओर से राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को दी सौगात, केंद्रीय कैबिनेट से डबल रेल लाइन परियोजना को मिली मंजूरी
कार्यक्रम में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, इन्द्रकुमार साहू समेत गुरू खुशवंत साहेब भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में राज्य शासन की ओर से साल 2021-22 के लिए शहीद राजीव पांडे पुरस्कार के लिए 06, शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 06, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 02, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 और मुख्यमंत्री ट्रॉफी साल 2021-22 के लिए 11 खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। (Khel Alankaran Samaroh 2024)
97 खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार
इसी तरह 2022-23 के लिए शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार के लिए 04 चयनित खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।शहीद कौशल यादव पुरस्कार के लिए 07, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार के लिए 01, शहीद पंकज विक्रम सम्मान 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए 05 और मुख्यमंत्री ट्रॉफी 2022-23 के लिए 24 चयनित खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया जाएगा।छत्तीसगढ़ खेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पुरस्कार 2021-22 और 2022-23 के लिए 97 पुरस्कारग्राही खिलाड़ियों को दी जाएगी। 76 लाख रूपए की पुरस्कार राशि पदक विजेता 502 खिलाड़ियों के बैंक खाते में जाएंगे। 60.33 लाख रूपए की राशि खिलाड़ियों को मिलेंगे। (Khel Alankaran Samaroh 2024)



