Google Analytics —— Meta Pixel

अब BJP के हुए चंपई सोरेन, केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा- टाइगर जिंदा है

Champai Soren Join BJP: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व JMM नेता चंपई सोरेन भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होने के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में आस्था जताते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुआ। झारखंड का विकास होगा और बांग्लादेश से घुसपैठ भी निश्चित तौर पर रुकेगी। पार्टी हमें जो काम देगी उसे हम ईमानदारी से करेंगे।

यह भी पढ़ें:- Paris Paralympics 2024: भारत के हाथ लगा चौथा मेडल, मनीष नरवाल ने शूटिंग में जीता सिल्वर

उन्होंने कहा कि मैंने 18 अगस्त को ही पोस्ट करके बताया था कि जिस पार्टी को मैंने अपने खून-पसीने से बनाया, उसमें मेरे साथ क्या-क्या राजनीति हुई। हमने सोचा था कि नया संगठन बनाएंगे या कोई साथी मिलेगा तो झारखंड के लिए उसके साथ जुड़ेंगे। हमें भाजपा के रूप में अच्छा साथी मिला है। हम पहले की तरह झारखंड के लिए लड़ेंगे। मैं झारखंड के विकास के लिए, आदिवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए काम करूंगा। हम झारखंड का बहुत अच्छे से विकास करेंगे। (Champai Soren Join BJP)

 

वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जिन्होंने पूरी जिंदगी ईमानदारी से जनता की सेवा की, आज वे झारखंड गठबंधन की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा में आ गए हैं, मैं उनका स्वागत करता हूं। टाइगर जिंदा है। वे टाइगर हैं, उनके साथ मिलकर भाजपा अब अपनी सरकार बनाएगी और झारखंड की जनता को यहां की बेईमान सरकार से मुक्ति दिलाएगी। चंपई सोरेन भाजपा में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे, वे कोर कमेटी में भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि चंपई सोरेन भाजपा के लिए और झारखंड को बचाने के लिए एक संपत्ति हैं। वह एक ऐसे नेता हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री बनकर झारखंड को सही रास्ते पर लाने का काम किया और परिणामस्वरूप, उनकी जासूसी शुरू कर दी गई। (Champai Soren Join BJP)

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि चंपई सोरेन का अपमान किया गया, यह सिर्फ चंपई सोरेन का नहीं बल्कि पूरे झारखंड का अपमान है। उनके शामिल होने से यहां भाजपा को मजबूती मिलेगी। चंपई सोरेन का भाजपा में शामिल होना एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि चंपई सोरेन के साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा जो व्यवहार किया गया, वो बहुत दुखद है। भाजपा हमेशा जमीन से जुड़े हुए नेताओं का सम्मान करती है और भाजपा में आने से उनका भी सम्मान होगा और संगठनात्मक शक्ति भी बढ़ेगी। इधर, भाजपा में शामिल होने के बाद चंपई सोरेन पहली पार्टी बैठक में शामिल हुए। (Champai Soren Join BJP)

वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हेमंत सोरेन चंपई सोरेन के पीछे जासूसी क्यों करवा रहे थे? पार्टी को सोचना चाहिए कि अभी भी उन लोगों के कितने जासूस लगे हुए हैं। JMM और कांग्रेस मंत्रालय के सभी लोगों के पीछे जासूस लगे हुए हैं। झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने कहा कि चंपई सोरेन बड़े नता हैं। झारखंड आंदोलन और आदिवासी नेतृत्व का एक बड़ा चेहरा हैं। कुल मिलाकर उनके आने से हमें मजबूती मिलेगी। झारखंड को बेहतर बनाने के जिस लक्ष्य को लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं, उसमें हमें एक और मजबूत साथी मिलेगा। हम सब झारखंड के विकास के लिए काम करेंगे। (Champai Soren Join BJP)

Back to top button
error: Content is protected !!