Google Analytics —— Meta Pixel

दूसरे राज्यों को धमकी देना, एक राज्य की मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

Chirag Paswan on Mamta: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। साथ ही राज्य के घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी। वहीं पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि CM ममता बनर्जी मुद्दे को भटकाने की कोशिश कर रही हैं। हम आरजी कर घटना के लिए न्याय चाहते हैं। आपकी सरकार 3 तारीख तक बिल लाएगी। इसमें एक प्रक्रिया होती है। अगर बिल पास भी होता है तो इसका असर बाद में होगा। हम हमारी डॉक्टर बहन के लिए न्याय चाहते हैं। हम मृत्यु दंड चाहते हैं। हम स्वास्थ्य मंत्री और पुलिस मंत्री का इस्तीफा चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:- छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा की तरह हमेशा खतरे में जनता का जीवन: कांग्रेस सांसद शशि थरूर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि यह उनका अविवेकपूर्ण बयान है। उनके इस बयान के बाद उनकी मानसिक स्थिति ठीक है यह नहीं कहा जा सकता है। करनी उनकी है और उसका खामियाजा जनता भुगत रही है। दरअसल, CM ममता बनर्जी ने कहा था कि बंगाल जलेगा तो बिहार, असम और उत्तर प्रदेश भी जलेगा। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि एक मुख्यमंत्री का इससे ज्यादा शर्मनाक बयान नहीं हो सकता। एक मुख्यमंत्री जो अपना राज्य नहीं संभाल पा रही हैं। एक महिला मुख्यमंत्री होने के बाद आपका राज्य आज जिस तरीके से दहशत के साय में है, वहां जो घटना हुई, उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। उनकी जिम्मेदारी राज्य में शांति व्यवस्था स्थापित करने की है। (Chirag Paswan on Mamta)

दूसरे राज्यों को धमकी देना शोभा नहीं देता: पासवान

उन्होंने कहा कि इस तरीके से दोषारोपण करना और दूसरे राज्यों को इस तरह से धमकी देना, क्या यह एक राज्य की मुख्यमंत्री को शोभा देता है?…यह उनकी कमजोरी और विफलता को दिखाता है। ओडिशा के राज्यपाल रघुबर दास ने कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर कहा कि पश्चिम बंगाल में एक अस्पताल में जो जघन्य घटना हुई, उसमें अस्पताल प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से पूरा देश आक्रोशित है। इसी क्रम में ओडिशा की बहनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुझे इस घटना की निंदा करते हुए एक ज्ञापन सौंपा है। मैं इसे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को भेजकर सख्त कार्रवाई की मांग करूंगा, ताकि समय रहते जांच हो और इस पर जल्द से जल्द फैसला लिया जा सके। (Chirag Paswan on Mamta)

बंगाल की महिला पर रोज अत्याचार हो रहा: BJP

ओडिशा के राज्यपाल ने कहा कि नारी शक्ति की हम मां दूर्गा, मां काली, मां सरस्वती के रूप में हम पूजा करते हैं, उस नारी शक्ति के साथ देश भर में जो हो रहा है वह चिंता का विषय है, सभी राजनीतिक दल को इस पर चिंता करनी चाहिए। भाजपा विधायक अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि BJP के समग्र महिला नेतृत्व ने पश्चिम बंगाल महिला आयोग कार्यालय पर प्रतीकात्मक ताला लगा दिया है, क्योंकि पश्चिम बंगाल की महिला परिषद कोई काम नहीं करता है। हमारे टैक्स के पैसों से इनकी तनख्वाह, सुविधा दी जाती है, लेकिन आज बंगाल की महिला जिस पर रोज अत्याचार हो रहा है उसके खिलाफ ये लोग आवाज नहीं उठाते हैं, केवल मुख्यमंत्री की चमचागिरी करते हैं। हालांकि पुलिस ने भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को करुणामयी मेट्रो स्टेशन से हटा दिया। (Chirag Paswan on Mamta)

Back to top button
error: Content is protected !!