Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : सीएम निवास में 2 सितंबर को मनाया जाएगा ‘तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’, महतारी वंदन की किस्त भी करेंगे जारी

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में तीजा को तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के तौर पर मनाया जायेगा । इस दौरान महिलाओं की भारी भरकम भीड़ मुख्यमंत्री निवास में देखने को मिलेगी । इसी दिन माता-बहनों को फिर खुशियों का नोटिफिकेशन मिलने वाला है क्योंकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय “तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार” के मौके पर 70 लाख से ज्यादा महतारी-बहनों को उपहार स्वरूप महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी करने वाले हैं । (Chhattisgarh News)

यह भी पढ़े :- 39वां चक्रधर समारोह 07 सितंबर से, मुख्यमंत्री साय को समारोह में शामिल होने का मिला आमंत्रण

सीएम साय ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट कर दी जानकारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 02 सितम्बर को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित होने वाले तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार के मौके पर 70 लाख महतारी-बहनों को तीजा पर्व के उपहार स्वरूप महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त जारी करेंगे. मुख्यमंत्री साय इस योजना के तहत माता-बहनों के खाते में एक-एक हजार रुपये की राशि जारी करें. (Chhattisgarh News)

यह भी पढ़े :- तेजस्वी यादव के बयान पर हमलावर हुई BJP, क्या उनमें सैम पित्रोदा की आत्मा घुस गई…?

Back to top button
error: Content is protected !!