तेजस्वी यादव के बयान पर हमलावर हुई BJP, क्या उनमें सैम पित्रोदा की आत्मा घुस गई…?

Poonawalla on Tejashwi: बिहार के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर भाजपा हमलावर हो गई है। BJP नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि तेजस्वी यादव कहते हैं कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ‘चाइनीज वर्जन’ हैं। तेजस्वी यादव में क्या सैम पित्रोदा की आत्मा घुस गई है? यह INDI गठबंधन का ही चरित्र है कि संविधान का सम्मान न करना और हर व्यक्ति का अपमान करना। राहुल गांधी ने तो अपनी भारत जोड़ो यात्रा पार्ट 2 उत्तर पूर्व से ही शुरू की थी। राहुल गांधी बताएं कि क्या यह भारत को जोड़ने वाला बयान है? कांग्रेस के नेता क्या बताएंगे।
यह भी पढ़ें:- राजद नेता तेजस्वी यादव ने असम के CM हिमंता को कहा चाइनीज, पढ़ें पूरी खबर
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता तो वो हैं, जिन्होंने 60-70 के दशक में उत्तर पूर्व भारत में बम गिराए थे। इस पर राहुल गांधी और गौरव गोगोई बताएं कि कांग्रेस कब राजद से रिश्ता तोड़ेंगे और कब INDI गठबंधन उनसे अलग होगा? पूनावाला ने कहा कि तेजस्वी यादव ने CM हिमंता पर की अपनी टिप्पणी को दोहराई है। इसका मतलब है कि उन्होंने जानबूझकर सैम पित्रोदा जैसे नस्लवादी शब्द का इस्तेमाल करके उत्तर पूर्व के लोगों का अपमान करने का इरादा किया। राहुल गांधी, गौरव गोगोई- क्या यह संविधान का सम्मान, भारत जोड़ो और मुहब्बत की दुकान है? या नस्लवाद वाले भाईजान? (Poonawalla on Tejashwi)
केसी त्यागी ने पार्टी प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा
इधर, जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी प्रमुख नीतीश कुमार को लिखा कि मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि मुझे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से मुक्त किया जाए, क्योंकि मैं अन्य कार्यों में व्यस्त होने के कारण इस पद के साथ न्याय नहीं कर पाया हूं। इसके बाद राजीव रंजन प्रसाद नए पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किए गए हैं। वहीं पूर्व RJD नेता श्याम रजक JDU में शामिल हो गए हैं। इसे लेकर उन्होंने कहा कि राजद छोड़ते समय मैंने 8 दिन का समय लिया था और कहा था कि मैं अपने फुलवारी के लोगों से राय लूंगा। मैंने सभी लोगों से बात की। लोगों ने कहा कि हमें JDU में शामिल होना चाहिए। उसके बाद हमने JDU में जाने का फैसला किया। हमने मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं से बात की है। (Poonawalla on Tejashwi)



