राजद नेता तेजस्वी यादव ने असम के CM हिमंता को कहा चाइनीज, पढ़ें पूरी खबर
Tejashwi on Assam CM: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने विधानसभा में जुम्मे के 2 घंटे के ब्रेक को खत्म कर दिया है। इसे लेकर उन्होंने कहा कि असम विधानसभा में जुम्मे के 2 घंटे के ब्रेक को रद्द करने का निर्णय हिंदू और मुस्लिम विधायकों ने मिलकर लिया। भारतीय सांसद में भी ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। असम में जुम्मे के ब्रेक को खत्म करने के निर्णय को कांग्रेस ने भी समर्थन दिया। बिहार या देश की किसी भी अन्य विधानसभा में ऐसा कोई ब्रेक है ही नहीं। मैं हैरान हूं कि असम के बाहर के लोग बिना सोचे-समझे इसका विरोध कर रहे हैं। इस पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव ने तंज कसा है।
यह भी पढ़ें:- हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीख बढ़ाने पर INDIA गठबंधन नाराज !, जानिए किसने क्या कहा…?
उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री सस्ती लोकप्रियता हासिल करने और योगी का चाइनीज वर्जन बनने के प्रयास में जानबुझकर मुसलमानों को परेशान करने वाले कृत्य करते रहते हैं। BJP के लोगों ने नफरत फैलाने, मोदी-शाह का ध्यान आकृष्ट करने और समाज में धुर्वीकरण करने के लिए मुसलमान भाइयों को सॉफ्ट टारगेट बना लिया है। देश की आजादी में RSS छोड़ सभी धर्मों के लोगों का हाथ है। हमारे मुसलमान भाइयों ने देश को आजादी दिलाने में कुर्बानियां दी है और हम लोग जब तक है तब तक कोई माई का लाल उनका बाल बांका नहीं कर सकता। तेजस्वी ने कहा कि हिमंता सस्ती लोकप्रियता चाहते हैं और खबरों में बने रहना चाहते हैं। (Tejashwi on Assam CM)
राजद सांसद मनोज कुमार झा ने किया समर्थन
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि वह योगी आदित्यनाथ के चाइनीज रेप्लिका हैं, वह चाहते हैं कि माहौल खराब हो। योगी आदित्यनाथ बुलडोजर चला रहे हैं और वे यहां नमाज बंद करा रहे हैं। देश सबका है, यहां अमन-चैन होना चाहिए, लेकिन ये लोग सिर्फ नफरत फैला रहे हैं। राजद सांसद मनोज कुमार झा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने जो कहा उसके बारे में हम और आप रोज बात करते हैं। आम बोलचाल में कहा जाता है कि ये चाइनीज माल है ज्यादा नहीं टिकाऊ नहीं है। उसी संदर्भ ने तेजस्वी यादव ने भी वो बात कही थी। ध्रुवीकरण की राजनीति के संदर्भ में वे बात कर रहे थे, जिन्हें भी तेजस्वी यादव की इस बात से थोड़ा कष्ट हुआ है वो बताएं कि वे ‘भैंस, मंगलसूत्र, मुजरा’ को कहां रखते हैं? (Tejashwi on Assam CM)



