Google Analytics —— Meta Pixel

सामूहिक आत्महत्या : कांग्रेस नेता ने परिवार सहित खाया जहर, अस्पताल में इलाज के दौरान चारों ने तोड़ा दम

Chhattisgarh News : प्रदेश के जांजगीर-चांपा जिले में एक पूरे परिवार ने खुदकुशी कर लिया है. कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी और 2 बेटों के साथ जहर खाया था. सभी हालत बिगड़ी तो फौरन बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया. यहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि कर्ज से परेशान होकर पूरे परिवार ने मौत को गले लगाया है. जांजगीर के बोंगापार इलाके में कांग्रेस नेता अपनी फैमिली के साथ रहते थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें:- Constable Recruitment : सरकारी नौकरी से पहले मिली मौत, कांस्टेबल भर्ती में 10 कैंडिडेट की हुई मौत!

मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता पंचराम यादव ठेकेदारी का करता थे. इसके साथ ही बेटों के साथ फेब्रिकेशन का बिजनेस भी उन्होंने शुरू किया था. शनिवार देर रात इलाज के दौरान नीरज यादव की मौत हो गई थी. वहीं अब पंचराम यादव और उनकी पत्नी और छोटे बेटे ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का ये पूरा मामला है. (Chhattisgarh News )

यह भी पढ़े :- महिला अपराध से जुड़े मामलों में फैसले जितनी तेजी से आएंगे, भरोसा उतना ज्यादा बढ़ेगा: PM नरेंद्र मोदी

आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है
कांग्रेस नेता पंचराम ने परिवार सहित आत्महत्या क्यों की इसका अभी पता नहीं चल सका है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। (Chhattisgarh News )

Back to top button
error: Content is protected !!