Constable Recruitment : सरकारी नौकरी से पहले मिली मौत, कांस्टेबल भर्ती में 10 कैंडिडेट की हुई मौत!
Jharkhand Constable Recruitment : झारखंड के पलामू जिले में आबकारी विभाग की कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया (Jharkhand Constable Recruitment) के लिए शारीरिक परीक्षण के दौरान कुछ अभ्यर्थियों की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. वहीं, विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दावा किया कि शारीरिक परीक्षण के दौरान 10 अभ्यर्थियों की मौत हुई है. पार्टी ने आरोप लगाया कि अधिकारियों द्वारा बेहतर प्रबंधन न किए जाने पर ये मौतें हुई हैं.
यह भी पढ़े :- New Rule 1 September 2024 : आज से लागू होंगे नए नियम, जानें आम आदमी की जेब पर क्या होगा असर
मौत के पीछे के कारण
पुलिस ने कहा कि दुर्भाग्यवश, शारीरिक परीक्षा के दौरान कुछ केंद्रों पर कुछ अभ्यर्थियों की मौत हो गई. इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और मौत के पीछे के कारण का पता लगाया जा रहा है. पुलिस के मुताबिक, सभी केंद्रों पर चिकित्सा टीम, दवाइयां, एम्बुलेंस और पेयजल सहित पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी. बीजेपी की झारखंड यूनिट के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 10 अभ्यर्थियों की मौत होने का दावा करते हुए मामले की न्यायिक जांच और मृतकों के आश्रितों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की.
बीजेपी ने की ये मांग
पुलिस के मुताबिक, सभी केन्द्रों पर मेडिकल टीम, दवाईयां, एम्बुलेंस और पेयजल सहित पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी. बीजेपी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने 10 अभ्यर्थियों की मौत होने का दावा करते हुए मामले की न्यायिक जांच और मृतकों आश्रितों को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की. बता दें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ली जा रही परीक्षा के जरिए कुल 583 पदों पर भर्ती होनी है.
विभिन्न जिलों में इसके लिए शारीरिक जांच प्रक्रिया चल रही है. इसके लिए 10 किलोमीटर की दौड़ लगानी पड़ती है. कड़ी धूप में दौड़ लगाने की वजह से कई अभ्यर्थी बेहोश हो रहे हैं. एक सप्ताह पहले पूर्व सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा में दौड़ के दौरान गिरिडीह के केशवारी निवासी एक अभ्यर्थी की मौत हो गई थी. अन्य कई जिलों से अभ्यर्थियों के बीमार होने की खबरें सामने आ रही हैं. (Jharkhand Constable Recruitment)



