छत्तीसगढ़ में लाल आतंक पर कड़ा प्रहार जारी, दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर 9 नक्सली ढेर

Naxal Encounter in Dantewada: छत्तीसगढ़-में जवानों ने एक बार फिर नक्सलियों पर कड़ा प्रहार किया है। दरअसल, सुरक्षाबल के जवानों ने दंतेवाड़ा-बीजापुर सीमा पर जंगल में हुए मुठभेड़ में 9 नक्सलियों को मार गिराया है। इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है। बस्तर IG पी सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है।
छत्तीसगढ़ में 2024 के बड़े नक्सली ऑपरेशन
- 25 फरवरी को कांकेर के कोयलीबेड़ा में 3 नक्सली ढेर
- 27 मार्च को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
- 2 अप्रैल को बीजापुर के नेड्रा में 13 नक्सली ढेर
- 6 अप्रैल को बीजापुर के कर्रीगुटा में 3 नक्सली ढेर
- 16 अप्रैल को कांकेर के छोटे बेठिया में 29 नक्सली ढेर
- 30 अप्रैल को नारायणपुर के टेकमेटा में 10 नक्सली ढेर
- 10 मई को बीजापुर के पीडिया में 12 नक्सली ढेर
- 27 मई को बीजापुर के गंगालूर में 6 नक्सली ढेर
- 23 और 24 मई को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
- 7 जून को नारायणपुर के गोबेल में 6 नक्सली ढेर
- 15 जून को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 8 नक्सली ढेर
- 2 जुलाई को नारायणपुर के अबूझमाड़ में 5 नक्सली ढेर



