अबूझमाड़ क्षेत्र के लोगों के हाथों में बंदूक नहीं…कलम होना चाहिए: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

Minister Tankaram Verma Meeting: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने नारायणपुर जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर अलग-अलग विभागों में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन और विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से संचालित महतारी वंदन योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना से कोई भी महिला हितग्राही वंचित न रहे। यह योजना सतत प्रक्रियाधीन है। किसी कन्या की विवाह होने पर उनके आवेदन को प्राथमिकता से लेते हुए ऑनलाइन पंजीयन कराएं। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास को जल्द शुरू कराएं, ताकि लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो सके। राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सड़क निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग कर सड़क पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें:- अब बदलेगी स्कूल की तस्वीर, सुविधाओं से बदलेगी छात्रों की तकदीर, पढ़ें पूरी खबर
इसी तरह सिंचाई, विद्युत, लोक निर्माण विभाग और जनपद पंचायत विभाग के कार्यों का समीक्षा कर हितग्राही मूलक कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने कहा। राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के मंशानुसार अबूझमाड़ क्षेत्र के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के अनुरूप हितग्रहियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, नलजल, प्रधानमंत्री आवास मिल सके, जिससे क्षेत्र के विकास में सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि अबूझमाड़ क्षेत्र के लोगों के हाथों में बंदूक नहीं बल्कि कलम होना चाहिए, जिससे उनका भविष्य संवरेगा और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सकें। राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि त्रुटि सुधार और सीमांकन के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए। (Minister Tankaram Verma Meeting)

नियद नेल्लानार के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के दुर्गम क्षेत्र मोहंदी, इरकभट्टी, मसपुर और कस्तूरमेटा में कार्य प्राथमिकता से किया जाए। बैठक में कलेक्टर बिपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, डीएफओ सच्चिकानंदन के., अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई समेत जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। वहीं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े दो दिवसीय सक्ती जिले के दौरे के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिले में चल रहे राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम से संबंधित गतिविधियों पर चर्चा की। उन्होंने अन्य संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए विविध कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश दिए। मंत्री राजवाड़े ने विशेष रूप से एनीमिया जांच, वजन त्यौहार और पोषण के संबंध में किशोरी, बालिकाओं समेत स्कूली छात्राओं के लिए कार्यशाला आयोजित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सभी गतिविधियों का प्रतिदिन डैशबोर्ड में एंट्री कराना सुनिश्चित कराएं। (Minister Tankaram Verma Meeting)



