Google Analytics —— Meta Pixel

Kolkata Rape Murder Case: पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ ED का बड़ा ऐक्शन, सुबह-सुबह घर पर मारा छापा

Kolkata Rape Murder Case: कोलकाता कांड में अब CBI के बाद एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की एंट्री हो गई है। आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी चल रही है। आर जी कर मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए हैं। कोलकाता में ED की रेड 5 से 6 ठिकानों पर चल रही है। सभी रेड संदीप घोष और उससे जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर हो रही है। ईडी की टीम हावड़ा, सोनारपुर और हुगली पहुंच चुकी है। हुगली में एक जगह आरजी कर अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के करीबी रिश्तेदारों का घर भी शामिल है। बताया जा रहा है कि ईडी के करीब 100 लोग छापेमारी में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:- अबूझमाड़ क्षेत्र के लोगों के हाथों में बंदूक नहीं…कलम होना चाहिए: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा

कलकत्ता हार्कोर्ट ने मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितताओं का केस CBI को सौंप दिया था। ऐसे में इस आदेश के खिलाफ घोष ने 4 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। आज इस पर सुनवाई होगी।

क्या है आरजी कर मेडिकल कॉलेज का मामला?
9 अगस्त को तड़के कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला रेजिडेंट डॉक्टर के साथ रेप करने के बाद हत्या (Kolkata Rape Murder Case) कर दी गई थी। इस घटना को अंजाम देने के बाद शराबी आरोपी संजय रॉय उसी बिल्डिंग में सो गया था। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले की जांच फिलहाल सीबीआई जांच पड़ताल कर रही है। सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्राचार्य डॉ. संदीप घोष और तीन अन्य को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए तीन अन्य लोगों में घोष का सुरक्षाकर्मी अफसर अली (44) और अस्पताल के विक्रेता बिप्लव सिंघा (52) और सुमन हजारा (46) थे। ये लोग अस्पताल को सामान की सप्लाई करते थे।

संदीप घोष ने घटना के अगले दिन रेनोवेशन का ऑर्डर दिया
इस बीच 5 सितंबर को CBI की जांच में सामने आया है कि ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर (Kolkata Rape Murder Case) के अगले दिन ही संदीप घोष ने सेमिनार हॉल से लगे कमरों के रेनोवेशन का ऑर्डर दिया था। ट्रेनी डॉक्टर का शव 9 अगस्त की सुबह सेमिनार हॉल में ही मिला था। सूत्रों के मुताबिक CBI को ऐसे डॉक्यूमेंट मिले हैं। जिससे पता चल रहा है कि संदीप घोष ने 10 अगस्त को पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) को लेटर लिखा था। इसमें स्टेट सेमिनार हॉल से लगे कमरे और टॉयलेट का रेनोवेशन करने को कहा गया था। इस परमिशन लेटर पर घोष के साइन भी हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!