Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री हिमंत सरमा का बड़ा फैसला – NRC के बिना नहीं बनेगा आधार

No NRC no Aadhaar : असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार (सात सितंबर, 2024) को बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने साफ किया कि आधार कार्ड बनाने को लेकर उनके नेतृत्व वाली राज्य सरकार और भी सख्त हो गई है. अब आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदकों को एनआरसी आवेदन रसीद नंबर (एआरएन) जमा करना होगा. असम सीएम के मुताबिक, इसके लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की जाएगी और इसे एक अक्टूबर, 2024 से लागू किया जाएगा.

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : गणेश पंडाल में DJ पर डांस को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन की मौत

असम सीएम के अनुसार, राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर यानी एनआरसी (No NRC no Aadhaar) की आवेदन रसीद नंबर जमा करने से अवैध विदेशियों की आमद रुकेगी और राज्य सरकार आधार कार्ड जारी करने में बहुत सख्त होगी. आधार कार्ड के लिए आए आवेदन जनसंख्या से बहुत अधिक हैं, जो दर्शाता है कि राज्य में संदिग्ध नागरिक हैं. यही कारण है कि असम सरकार ने आधार कार्ड के लिए एनआरसी आवेदन रसीद नंबर जमा करना होगा.

असम के कुछ विशेष ज़िलों में जनसंख्या से अधिक लोगों ने आधार कार्ड का आवेदन किया। इसीलिए हम उन्हें आधार कार्ड देंगे जिसके पास NRC नंबर हो, ताकि घुसपैठियों को नागरिकता ना मिले। (No NRC no Aadhaar)

Back to top button
error: Content is protected !!