Google Analytics —— Meta Pixel

Chhattisgarh : गणेश पंडाल में DJ पर डांस को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, तीन की मौत

Chhattisgarh : दुर्ग जिले के भिलाई के नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नंदिनी खुंदनी पुराना शीतल गणेश उत्सव समिति में बज रहे डीजे पर नाचे को लेकर दो पक्षों के मध्य विवाद हुआ। यह विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया देर रात दोनों पक्षों के मध्य लाठी डंडा से हुई जमकर मारपीट में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। इस हत्याकांड में दोनों ही पक्षों से करीब नौ लोगों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल पुलिस गांव में मौजूद है।

यह भी पढ़े :- Vishava Teli Diwas: नगर साहू समाज भाटापारा ने विश्व तेली दिवस धूमधाम से मनाया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर ने बताया कि नंदिनी थाना क्षेत्र के ग्राम नंदिनी खुन्दिनी में 6 सितंबर को रात्रि 8 बजे पुराना शीतला गणेश समिति के डीजे की धुन पर चार व्यक्ति धन्नु, करन, वासु, राजेश और इनके अन्य साथी नाचने लगे जिसे लेकर विवाद हुआ था। 7 सितंबर को सुबह गाँव के बड़े बुजुर्ग बैठक कर विवाद ख़त्म कर लिया था। आज रात्रि लगभग आठ बजे वासु यादव का फ़ोन आकाश पटेल को आया कि शीतला मंदिर के पास आ जाना। जहां पर आकाश के पहुँचते ही धन्नु यादव ने मार पीट शुरू कर दिया और चाकू मारा, उसके साथ करन, वासु, राजेश यादव भी मारने लगे। एक अकेले आकाश को पिता हुआ देख उसके साथ मौजूद अन्य 8 से 10 लोग और आ गए और सभी मिलकर धन्नु, करन, वासु, और राजेश यादव पैर टूट पड़े और लाठी डण्डे, हाथ मुक्के आदि से बुरी तरह पिटाई कर दी। (Chhattisgarh )

इस अचानक हुए हमले में घायल करन यादव, वासु यादव, राजेश यादव की मृत्यु हॉस्पिटल लाते वक्त हो गयी। मृत्युकारित करने वाले आठ संदिग्धों को चिह्नांकित कर अभिरक्षा में लिया गया है। आकाश पटेल को उपचार हेतु हॉस्पिटलाइज़ किया गया है।धन्नु यादव को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। क़ानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। गाँव में नजर रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, एएसपी ग्रामीण वेदव्रत सिरमौर, एसडीओपी संजय पुण्डीर सदल बल घटना स्थल नंदिनी खुन्दिनी गाँव पंहुचे है। (Chhattisgarh )

Back to top button
error: Content is protected !!