Vishava Teli Diwas: नगर साहू समाज भाटापारा ने विश्व तेली दिवस धूमधाम से मनाया
Vishva Teli Diwas : भाटापारा के गुरुनानक वार्ड में नगर साहू समाज द्वारा विश्व तेली दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माता कर्मा जी की आरती और छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। मुख्य वक्ता तिलक साहू, कोषाध्यक्ष नगर साहू समाज, ने तेली समाज की उत्पत्ति, विकास और संगठन को सशक्त बनाने के लिए शिक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया।
यह भी पढ़ें:- पुनिया ने कहा- हमारे आंदोलन का राजनीति से कोई लेना देना नहीं, BJP ने घेरा
विश्व तेली दिवस से संबंधित लेख को मासिक पत्रिका अरपा छत्तीसगढ़ के संपादक अशोक कुमार साहू ने अगस्त अंक में घनाराम साहू, सह-प्राध्यापक रायपुर, के द्वारा संकलित लेख को प्रकाशित किया है। इसमें तेली दिवस से जुड़ी हुई समस्त जानकारियों को सविस्तार बताया गया है।
इस आयोजन के अवसर पर स्वजातीय बंधुओं ने सामाजिक भवन की आवश्यकता पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में सामाजिक गोष्ठी और विविध कार्यक्रमों के लिए वार्ड में एक सामाजिक भवन उपलब्ध होना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान नगर में हो रहे रचनात्मक कार्यों से मातृशक्ति ने खुशी जताई। सुखदेव साहू, संगठन सचिव, ने मौसम के कारण कार्यक्रम स्थल परिवर्तन के लिए खेद व्यक्त किया और सभी उपस्थितों को बूँदी मिठाई वितरित की। (Vishva Teli Diwas)
अशोक साहू (अध्यक्ष), नतेश साहू (उपाध्यक्ष), अनिल साहू, ब्रिजलाल साहू, पुरन साहू, दिनेश साहू, और समाज के कई अन्य गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लग गए। महिला वर्ग से श्रीमती कुमारी साहू (महिला उपाध्यक्ष) और अन्य महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस सफल आयोजन में स्वजातीय बंधुओं की विशाल संख्या में उपस्थिति ने सभी को प्रसन्न किया, और समाज ने भविष्य में और भी सशक्त एवं संगठित कार्यक्रमों की आशा जताई। (Vishva Teli Diwas)



