Google Analytics —— Meta Pixel

पुनिया ने कहा- हमारे आंदोलन का राजनीति से कोई लेना देना नहीं, BJP ने घेरा

Bajrang Punia Vs BJP: कांग्रेस नेता और पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा कि हमें जितना प्यार कुश्ती में मिला है, मुझे लगता है कि उतना ही प्यार राजनीति में भी मिलेगा। हमने पहले ही बैठकर यह तय किया था कि विनेश चुनाव लड़ेगी और हम सब विनेश के साथ हैं। मैं संगठन में रहकर काम करूंगा। हमारे आंदोलन का राजनीति से कोई लेना देना नहीं था। हमारे आंदोलन को लेकर भाजपा काम नैरेटिव फैलाना है कि इसे कांग्रेस ने आयोजित कराया था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। पूरे देश ने आंदोलन को देखा और पूरा देश खिलाड़ी बेटियों के साथ खड़ा है। पुनिया ने कहा कि हमारे शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी, क्योंकि हमने गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाई है।

यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : घरेलू काम के संग निरूपा साहू उड़ाती है अब ड्रोन, गांव में कहलाती है ड्रोन वाली दीदी

उन्होंने कहा कि हर देशवासी का अधिकार है कि वह गलत चीजों के खिलाफ आवाज उठाए और मैं अपने आपको भाग्यशाली मानता हूं कि मैं ऐसी पार्टी में शामिल हुआ हूं, जो हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मैं इसमें और कुछ नहीं जोड़ना चाहता। अगर कोई किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होना चाहता है तो वह स्वतंत्र है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद लोगों को उनके इरादों के बारे में और ज्यादा स्पष्टता मिली। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अलग-अलग व्यक्ति का अपना मत होता है कि किस विचार के साथ जुड़ना है। (Bajrang Punia Vs BJP)

ये कांग्रेस की गोदी में खेल रहे थे: साव

CM सैनी ने कहा कि कांग्रेस इस बात को स्पष्ट करे कि उनकी मंशा क्या है? ये कांग्रेस के लोग जिन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ समझौता किया है वह स्पष्ट करें कि क्या आप आतंकवादियों को शहीद का दर्जा देन के लिए समर्थन कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि इससे पता चलता है कि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया किनके हाथों में खेल रहे थे। ये कांग्रेस की गोदी में खेल रहे थे। ये स्पष्ट तौर पर दिख रहा है। भाजपा हमेशा से न्याय के पक्ष में खड़ी होती रही है। आज वे कांग्रेस की प्रत्याशी बनीं हैं, ये बताता है कि उनकी मानसिकता और सोच क्या है। (Bajrang Punia Vs BJP)

क्या आंदोलन राजनीति के लिए किया गया था?: शर्मा

भाजपा राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि आज लोग कह रहे हैं कि क्या आंदोलन राजनीति के लिए किया गया था? क्या दीपेंद्र हुड्डा और उनके पिता पीछे से यही चाल चल रहे थे कि किस तरह से भारत सरकार को बदनाम किया जाए?… वो हरियाणा जो खेलों के लिए, बेटियों के सम्मान के लिए जाना जाता है वहां उन्होंने खेलों का राजनीतिकरण करने का प्रयास किया है। मैं समझता हूं कि हरियाणा की जनता दीपेंद्र हुड्डा को इसका जवाब देगी। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि ये होना ही था, सर्वविदित है कि ये पूरा आंदोलन कांग्रेस के इशारे पर हो रहा था, जिसके कर्ता-धर्ता दीपेंद्र हुड्डा थे। (Bajrang Punia Vs BJP)

नए उम्मीदवारों की सूची आनी अभी बाकी: गुप्ता

संजय सिंह ने कहा कि ओलंपिक में कुश्ती के 4-5 मेडल आने वाले थे, आंदोलन करके उसमें भी बाधा पहुंचाई गई। अब ये कुश्ती संघ का कुछ भी नहीं कर पाएंगे। इनका कुछ भी असर हमारे कुश्ती संघ पर नहीं पड़ेगा। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा नेता ज्ञान चंद गुप्ता ने कांग्रेस के 31 उम्मीदवारों की सूची जारी करने पर कहा कि जो सूची जारी की है वो पुराने विधायकों की सूची है। नए उम्मीदवारों की सूची आनी अभी बाकी है। जब वो सूची आएगी तब देखना होगा कि वो उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कांग्रेस से आते हैं, कुमारी शैलजा की कांग्रेस से आते हैं, सुरजेवाला की कांग्रेस से आते हैं या कैप्टन अजय सिंह यादव की कांग्रेस से आते हैं। (Bajrang Punia Vs BJP)

सूची में कई दागी लोगों के नाम: विज

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के अंदर तूफान मचा हुआ है। इसीलिए वे सूची जारी नहीं कर रहे, लेकिन ये तूफान रूकने वाला नहीं है। कांग्रेस का संगठन कहीं है ही नहीं। भाजपा नेता अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की एक छोटी सी उम्मीदवारों की सूची आई है, जिसमें कई दागी लोगों के नाम हैं। एक उम्मीदवार अभी भी जेल में है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ मामला चल रहा है, जिसमें संपत्ति जब्त की गई है। एक अन्य उम्मीदवार के खिलाफ ED की कार्रवाई चल रही है। ये कांग्रेस पार्टी की पहचान है। (Bajrang Punia Vs BJP)

Back to top button
error: Content is protected !!