पूर्व CM उमर अब्दुल्ला ने अफजल गुरु की फांसी को बताया गलत, BJP ने जताई आपत्ति

Amar on Afzal Guru: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और पूर्व CM उमर अब्दुल्ला ने गांदरबल में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ इस बात पर नहीं जाता हूं कि हमने क्या किया है उस पर वोट दो, बल्कि हमारे इरादे क्या है उस पर आप हमें वोट दो। मेरा मानना है कि हम जो विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं, ये वो विधानसभा नहीं है, जो हम चाहते हैं, लेकिन ये विधानसभा चुनाव उस विधानसभा का रास्ता बनेगा, जो हमारा अधिकार है। इस विधानसभा चुनाव के जरिए हम दुनिया को ये संदेश देना चाहते हैं कि हमारे साथ जो हुआ वो हमें मंजूर नहीं है।
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अफजल की फांसी से कोई उद्देश्य पूरा नहीं हुआ। हमसे पूछते तो ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि अगर फांसी देने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार से अनुमति मांगी जाती तो जम्मू कश्मीर की उनकी सरकार ऐसा कभी नहीं करती। इससे पहले अब्दुल्ला ने गांदरबल में कहा था कि यूपी में जिस तरह मुसलमानों के घरों और दुकानों पर रोज बुलडोजर चलाए जाते हैं, सुप्रीम कोर्ट ने उसका निरीक्षण किया और कहा कि यह अवैध है। जिस तरह से उत्तर प्रदेश में मस्जिदों और मदरसों पर ताले लगाए जा रहे हैं, वह तथ्य हमसे छिपे नहीं हैं। हर बार भाजपा के आदेश पर मुसलमानों को कलंकित किया जा रहा है। (Amar on Afzal Guru)
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने जताई आपत्ति
उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जब भी भाजपा सत्ता में होती है, हमारी माताओं और बहनों को स्कूल और यूनिवर्सिटी जाने के लिए हिजाब उतारने के लिए कहा जाता है। हमें जम्मू-कश्मीर को उन ताकतों से बचाना है जो यहां भी ऐसी ही स्थिति पैदा करना चाहते हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि वो आतंक का पालन पोषण करने वालों को एक्सपोज करने वाला श्वेत पत्र लाएंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने भी अब्दुल्ला के बयान पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला का बयान आपत्तिजनक और भारत विरोधी है। इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। अफजल गुरु और याकूब जैसे आतंकवादियों के पक्ष में बोलना देश विरोधी है। कांग्रेस ऐसे देश विरोधी बयानों के साथ है। इसे देश और कश्मीर बर्दाश्त नहीं करेगा। (Amar on Afzal Guru)
कथनी और करनी में अंतर: महबूबा मुफ्ती
भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अगर उमर अब्दुल्ला मानते हैं कि अफजल गुरु मौत की सजा के लायक नहीं था, तो मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्हें लगता है कि जांच एजेंसियों की कार्रवाई गलत थी। मैं इस मुद्दे पर कांग्रेस से सवाल करना चाहता हूं। इधर, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि उमर अब्दुल्ला पिछले 3-4 साल से एक बात दोहरा रहे थे कि जब तक जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल नहीं हो जाता तब तक वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि वह यूटी में चुनाव लड़ना और मुख्यमंत्री बनकर हर छोटे आदेश को मंजूरी देने के लिए एलजी से भीख नहीं मांग सकता। अब वह दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पता चलता है कि उनकी कथनी और करनी में कितना अंतर है। यही उन्होंने 1947 से जम्मू-कश्मीर के साथ किया है। (Amar on Afzal Guru)
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का राहुल गांधी पर तंज
दरअसल, अब्दुल्ला बड़गाम और गांदरबल विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि वे दोनों को जीतना चाहते हैं। वहीं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी की वजह से ही मुमकिन हुआ है कि राहुल गांधी लाल चौक में जाकर के आइसक्रीम खा लेते हैं, वरना जब उनकी सरकार केंद्र में थी तो वह साहस नहीं करते हैं कि बंद कमरे से बाहर निकलने की। आज वह इस कदर आजाद हैं उनकी आजादी, सुरक्षा इस प्रकार से बहाल करने का काम भी PM मोदी ने किया है। (Amar on Afzal Guru)



