Google Analytics —— Meta Pixel

BJP को लगेगा बड़ा झटका, जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’ गाने वाले कन्हैया मित्तल कांग्रेस में होंगे शामिल

Haryana Election: ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’ गाना गाने वाले कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं. उन्होंने कहा, कांग्रेस के लिए हमेशा मेरे दिल में सॉफ्ट कॉर्नर रहा है. मेरे मन में कांग्रेस है. साथ ही उन्होंने बीजेपी का जिक्र करते हुए कहा, बीजेपी ने फैलाया के मैं उनके के लिए गाना गाता हूं. बीजेपी ने मेरे गाने को इस्तेमाल किया जिससे मुझे बहुत दिक्कतें सहनी पड़ी. आने वाले समय में क्लियर हो जाएगा सब कुछ, फिलहाल मेरे मन में कांग्रेस है.

यह भी पढ़े :- Chakradhar Samaroh : मुख्यमंत्री साय मांदर की थाप पर जमकर थिरके, हेमा मालिनी ने रासबिहारी नृत्य नाटिका की शानदार प्रस्तुति दी

बीजेपी को हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Election) के बीच एक बड़ा झटका लगने की उम्मीद नजर आ रही है. “जो राम को लाए हैं” चर्चित गाने के सिंगर ने बीजेपी को झटका दे दिया है. गायक कन्हैया मित्तल ने कहा, मेरा मन कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है. साथ ही उन्होंने कहा, मेरी हरियाणा में काम करने की इच्छा है अगर बात बनती है हरियाणा में तो मैं कांग्रेस के साथ काम करना चाहूंगा.

कांग्रेस की तरफ पूरी तरह से कन्हैया मित्तल का रुझान साफ दिखा, उन्होंने कहा, सारे राम विरोधी कांग्रेस में है नहीं, ऐसे में कांग्रेस के साथ काम करना मेरी इच्छा है. उत्तर प्रदेश चुनाव में कन्हैया मित्तल का गाना “जो राम को लाए हैं” खूब चर्चित हुआ था और बीजेपी के कई अभियान में सुनाई दे रहा था, लेकिन अब कन्हैया मित्तल बीजेपी से नाराज चल रहे हैं और उन्होंने अपने सुर बदल लिए हैं. कन्हैया मित्तल पार्टी में टिकट न मिलने पर नाराज चल रहे थे, जिसके बाद अब उन्होंने कांग्रेस का हाथ थामने के संकेत दे दिए हैं। (Haryana Election)

Back to top button
error: Content is protected !!